हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 336.36 अंकों की गिरावट के साथ 40,793.81 और निफ्टी 95.10 अंक लुढ़ककर 2,056.05 के स्तर पर बंद हुआ।
नई दिल्ली: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 336.36 अंकों की गिरावट के साथ 40,793.81 और निफ्टी 95.10 अंक लुढ़ककर 2,056.05 के स्तर पर बंद हुआ। आज सुबह सेंसेक्स गिरावट के साथ कारोबार करता नजर आया। सुबह सेंसेक्स आरंभिक कारोबार के दौरान 100 अंकों से ज्यादा फिसला, वहीं निफ्टी में भी 35 अंकों से ज्यादा की गिरावट के साथ कारोबार करता दिखा। सेंसेक्स पिछले सत्र के मुकाबले 91.71 अंकों यानी 0.22 फीसदी की नरमी के साथ 41,038.46 पर कारोबार करता दिखा। निफ्टी 35.50 अंकों यानी 0.29 फीसदी की गिरावट के साथ 12,115.65 के स्तर पर कारोबार करता दिखा।

इससे पहले कारोबार के आरंभ में सेंसेक्स पिछले सत्र से महज 8.09 अंकों की बढ़त के साथ 41,138.26 पर खुला और 41,143.22 तक उछला, लेकिन बाद में मुनाफा वसूली के दबाव में सेंसेक्स फिसलकर 41,009.66 पर आ गया। निफ्टी पिछले सत्र से महज 4.95 अंकों की नरमी के साथ 12,146.20 पर खुलने के बाद 12,147.40 तक उछला, लेकिन बाद में फिसलकर 12,112.15 तक आ गया।
टॉप गेनर्स
भारती इंफ्राटेल, अदानी पोर्ट्स, भारती एयरटेल, एचडीएफसी बैंक, एनटीपीसी, इंडसइंड बैंक, कोटक महिंद्रा
टॉप लूजर्स
ज़ी एंटरटेनमेंट, यस बैंक, एचयूएल, डॉ रेड्डीज़ लैब्स, एसबीआई, महिंद्रा एंड महिंद्रा
क्या है बिकवाली की वजह
दरअसल, इस वित्त वर्ष (2019-20) की सितंबर में खत्म होने वाली दूसरी तिमाही के जीडीपी के आंकड़े आज यानी शुक्रवार को जारी होंगे। इस बात की आशंका है कि दूसरी तिमाही में जीडीपी ग्रोथ रेट 5 फीसदी से भी नीचे 4.7 फीसदी तक जा सकती है। इस वजह से निवेशकों में एक भय का माहौल है। बता दें कि भारत की अर्थव्यवस्था 2019-20 की पहली तिमाही के दौरान पांच प्रतिशत की दर से बढ़ी, जो पिछले छह वर्षों में सबसे कम है। इसके अलावा खराब वैश्विक संकेतों से भारतीय बाजार में भी गिरावट आई है।
More From GoodReturns

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

Airtel के पॉपुलर प्लान्स अचानक लिस्ट से गायब, रिचार्ज से पहले चेक करें ये जरूरी अपडेट

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा

UPI पेमेंट पर एक्स्ट्रा चार्ज? दुकानदार की मनमानी रोकने के लिए जानें अपने अधिकार

बाजार में उथल-पुथल: 0-90 दिन से 3 साल तक निवेश का सही गणित क्या है?

Airtel Unlimited 5G का सच: 300GB की लिमिट और हॉटस्पॉट का क्या है पंगा? रिचार्ज से पहले ये जरूर देखें



Click it and Unblock the Notifications