Stock Market Down: शेयर बाजार में कारोबारी हफ्ते के पहले दिन जोरदार कमजोरी देखने को मिल रही. बाजार के प्रमुख इंडेक्स लाल निशान में ट्रेड कर रहे. सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty 50) समेत अन्य लाल निशान में हैं. बाजार पर दबाव बनाने का काम विदेशी निवेशकों (FIIs Selling) की बिकवाली, डॉलर की मजबूती समेत कई फैक्टर्स कर रहे. इसके चलते लगातार चौथे दिन बिकवाली देखने को मिल रही है. इसके चलते निवेशकों (Investors Loss) को काफी नुकसान हुआ है, जोकि 5 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा है.
शेयर बाजार में करेक्शन
सेंसेक्स करीब 400 अंक फिसलकर 77500 के नीचे आ गया है, जोकि शुरुआती कारोबार में 77850 तक पहुंचा. निफ्टी भी 23568 के इंट्राडे हाई से फिसलकर 23450 के नीचे फिसल गया है. बाजार में सबसे ज्यादा बिकवाली मीडिया, मेटल, फार्मा समेत रियल्टी सेक्टर में देखने को मिल रही है. निफ्टी में टाटा स्टील (Tata Steel) का शेयर करीब साढ़े तीन फीसदी की कमजोरी के साथ टॉप लूजर (Top Losers) है. जबकि ब्रिटानिया (Britannia) करीब ढाई फीसदी की तेजी के साथ टॉप गेनर है.
बाजार में आज क्यों है कमजोरी?
जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज (Geojit Financial Services) के चीफ इनवेस्टमेंट स्ट्रैटेजिस्ट डॉ वीके विजयकुमार ने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों (Delhi Election 2025 Results) में बीजेपी की जीत हुई, जोकि शेयर बाजार के लिए पॉजिटिव है. लेकिन विदेशी संस्थागत निवेशकों की लगातार बिकवाली, अमेरिकी बॉन्ड यील्ड का 4.4% के ऊपर बने रहना टेंशन की बात है. साथ ही डॉलर इंडेक्स 108 के पार निकल गया है. उन्होंने कहा कि यह समझना होगा भारतीय शेयर बाजार का वैल्युएशंस (Share Market Valuations) लगातार हाई बना हुआ है. खासकर ब्रॉडर मार्केट के वैल्युएशंस की बात करें तो.
वी के विजयकुमार ने कहा कि मार्केट को फंडामेंटल ट्रिगर्स जैसे जीडीपी ग्रोथ (GDP Growth) और अर्निंग्स (Earnings) में सुधार चाहिए. तब तक मार्केट में केवल रेंज में ही कारोबार देखने को मिलेगा. ऐसे में निवेशकों को हाई क्वालिटी वाले लार्जकैप स्टॉक्स (Large Cap Stocks) के साथ जाना चाहिए, जोकि अच्छे वैल्यू पर मिल रहे हैं.

2500 से ज्यादा शेयर टूटे
बीएसई (BSE) के आंकड़ों के मुताबिक सुबह सवा 10 बजे एक्सचेंज पर कुल 3846 शेयरों में कारोबार हो रहा है, जिसमें 2554 शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं. जबकि 1108 शेयरों में बढ़त दर्ज की जा रही है. जबकि 184 शेयर में कोई ट्रेड नहीं हो रहा. इसमें 67 शेयरों में एक साल का हाई टच किया. वहीं, 104 शेयर 52-वीक के सबसे निचले स्तर पर फिसल गए हैं. एक्सचेंज आंकड़ों के मुताबिक 165 स्टॉक्स में अपर सर्किट और 222 शेयरों में लोअर सर्किट लगा है.
निवेशकों को भारी नुकसान
शेयर बाजार (Share Market) में आज की जोरदार बिकवाली से काफी नुकसान हुआ है. इसमें निवेशकों को 5 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का घाटा हुआ है, क्योंकि बीएसई पर लिस्टेड कुल कंपनियों का मार्केट कैप (BSE Market Cap) घटकर 418.78 लाख करोड़ रुपए पर आ गया है. जबकि शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद कुल मार्केट कैप 423.93 लाख करोड़ रुपए था.
More From GoodReturns

आज 10 सितंबर को 18 शेयरों में मचेगी हलचल, एक्स-डिविडेंड के साथ TVS Srichakra का बड़ा पेआउट!

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

आज खुले 4 नए IPO: करमतारा, एलसीसी समेत इन कंपनियों में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP

IPO Alert: आज से खुले 2 धमाकेदार IPO, ₹14,500 से शुरू करें निवेश, जानें GMP और पूरी डिटेल्स

शेयर बाजार में आज इन 5 शेयरों में मचेगी हलचल! RVNL और Mazagon Dock समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

दीपा ज्वैलर्स आईपीओ: आज आखिरी दिन, क्या अलॉटमेंट के लिए तैयार हैं आप?

अगस्त ऑटो सेल्स का धमाका: मारुति-टाटा की बिक्री में जबरदस्त उछाल, क्या आज इन शेयरों में आएगी तेजी?

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?



Click it and Unblock the Notifications
