नई दिल्ली, मई 19। आज शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स और निफ्टी में कमजोरी के साथ क्लोजिंग हुई। सेंसेक्स 1416.30 अंक फिसल कर 52792.23 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 430.90 अंक की गिरावट के साथ 15809.40 अंक के स्तर पर रहा। आज बीएसई में कुल 3,427 कंपिनयों के शेयरों में कारोबार हुआ। इनमें से 792 शेयर तेजी और 2,521 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। 114 कंपनियों के शेयर के रेट नहीं बदले। आज आई गिरावट से निवेशकों को भारी झटका लगा। उनकी संपत्ति में एक ही दिन में काफी कमी आई।
कितना हुआ नुकसान
आज शेयर बाजार में जो गिरावट आई, उससे निवेशकों की संपत्ति एक ही दिन काफी अधिक घट गयी। बता दें कि कल मंगलवार को शेयर बाजार बंद होने पर सेंसेक्स पर लिस्टेड कंपनियों की मार्केट कैपिटल 2,55,77,445.81 करोड़ रु थी, जो आज बाजार बंद होने पर 2,49,19,008.91 करोड़ रु रह गयी। यानी एक ही दिन में निवेशकों की संपत्ति में 658436.9 करोड़ रु की गिरावट आई।
किन सेक्टरों में आई सर्वाधिक गिरावट
निफ्टी पर सबसे ज्यादा नुकसान विप्रो, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टीसीएस, टेक महिंद्रा और इंफोसिस को हुआ, जबकि लाभ पाने वाले शेयरों में आईटीसी, डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज और पावर ग्रिड कॉरपोरेशन शामिल रहे। सभी सेक्टोरियल इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। इनमें से मेटल और आईटी इंडेक्स में सर्वाधिक 4-5 फीसदी की गिरावट आई।
मिडकैप और स्मॉलकैप
आज बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में भी गिरावट आई। इनमें से प्रत्येक में 2-2 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई।
रुपया नीचे फिसला
रुपये में डॉलर के मुकाबले गिरावट और बढ़ गयी। गुरुवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसे की गिरावट के साथ 77.72 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर बंद हुआ। घरेलू इक्विटी में नकारात्मक रुझान और विदेशी फंड के आउटफ्लो के कारण डॉलर की तुलना में रुपया फिसला। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में, रुपया डॉलर के मुकाबले 77.72 पर खुला, और अंत में अपने पिछले बंद स्तर के मुकाबले 10 पैसे नीचे 77.72 पर बंद हुआ। कारोबारी सत्र के दौरान रुपया दिन के निचले स्तर 77.76 और 77.63 के उच्च स्तर तक गया।
More From GoodReturns

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: क्रूड ऑयल के डर के बीच SIP और निवेश का सही फॉर्मूला

आज 10 सितंबर को 18 शेयरों में मचेगी हलचल, एक्स-डिविडेंड के साथ TVS Srichakra का बड़ा पेआउट!

आज खुले 4 नए IPO: करमतारा, एलसीसी समेत इन कंपनियों में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP

IPO Alert: आज से खुले 2 धमाकेदार IPO, ₹14,500 से शुरू करें निवेश, जानें GMP और पूरी डिटेल्स

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

SEBI के नए ETF नियम: ट्रेडिंग का तरीका बदल गया, अब कैसे लगाएं सही ऑर्डर?

शेयर बाजार में आज इन 5 शेयरों में मचेगी हलचल! RVNL और Mazagon Dock समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

बाजार में गिरावट से घबराएं नहीं: FD, T-Bills या लिक्विड फंड, निवेश के लिए कौन सा विकल्प है बेस्ट?

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?



Click it and Unblock the Notifications
