Stock Market Crash: भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा. बाजार में आज 24 फरवरी को लगातार 5वें दिन सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) फिसल गए हैं. बाजार में इस महीने केवल 2 दिन हरियाली देखने को मिली, जिसमें 4 और 17 फरवरी को बढ़त दर्ज की गई. अन्य कारोबारी दिनों में तेज करेक्शन (Stock Market Correction) देखने को मिला. बाजार पर टैरिफ के चलते ट्रेड वॉर की टेंशन और विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली का दबाव हावी है. बाजार में जारी बिकवाली के चलते करीब 26 लाख करोड़ रुपए स्वाहा हो चुके हैं.
फरवरी में 2 दिखी तेजी (Share Market in February)
शेयर बाजार में बिकवाली का दौर जारी है. 24 फरवरी को बाजार (Share Bazar) में लगातार 5वें दिन कमजोरी है. बाजार फरवरी महीने में लगातार बिकवाली का दौर जारी है. इस महीने में केवल 2 कारोबारी दिन ही बाजार के प्रमुख इंडेक्स बढ़त के साथ बंद हुए. इसके अलावा बाकी बचे कारोबारी दिनों में कमजोरी रही. फिलहाल सेंसेक्स 74540 और निफ्टी 22550 के स्तर पर ट्रेड कर रहे. बाजार में HCL Tech, Indusind Bank, Tech Mah, TCS, ICICI Bank, HDFC Bank जैसे हैवीवेट शेयर टूट गए हैं.
निवेशकों को भारी नुकसान (Investors Loss)
बाजार में तेज करेक्शन (Stock Market) के चलते निवेशकों को भारी नुकसान हो रहा. क्योंकि 1 फरवरी से अब तक ज्यादातर कारोबारी दिनों में बाजार गिरावट के साथ बंद हुए. बाजार में करेक्शन के चलते निवेशकों को करीब 22 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है. 31 जनवरी को बाजार बंद होने के बाद लिस्टेड कंपनियों (Listed Companies) का कुल मार्केट कैप 424.02 लाख करोड़ रुपए था, जोकि 21 फरवरी को यह घटकर 402.20 लाख करोड़ रुपए पर आ गया है. जबकि 24 फरवरी को बिकवाली के चलते लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप 398.12 लाख करोड़ रुपए पर आ गया है. इस लिहाज से आज सोमवार को की बिकवाली के लिहाज से निवेशकों को फरवरी में करीब 26 लाख करोड़ रुपए घट गया.

बाजार में कमजोरी की वजहें (Why Stock Market Down Today)
- शेयर बाजार में बिकवाली का सबसे बड़ा ट्रिगर विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) की लगातार बिकवाली है. FIIs ने शुक्रवार को 3449.15 करोड़ रुपए के शेयरों की बिकवाली की. निवेशकों ने फरवरी में अब तक 23710 करोड़ रुपए के शेयरों की बिकवाली की है. 2025 में अब तक ग्लोबल ट्रेड टेंशन के चलते 1 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा की बिकवाली की है.
- अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप की ओर से लगातार टैरिफ के ऐलान से ग्लोबल ट्रेड टेंशन बना हुआ है. इसके तहत उन्होंने रेसिप्रोकल टैरिफ का ऐलान किया है, जिसमें भारत समेत अन्य ट्रेड पार्टनर देश शामिल हैं. इसका असर बाजार पर भी दिख रहा. दरअसल, रेसिप्रोकल टैरिफ के तहत अमेरिका जैसे को तैसा टैरिफ लगाएगा.
- अमेरिकी ग्रोथ को लेकर भी ग्लोबल मार्केट में टेंशन बना हुआ है. आर्थिक आंकड़े कमजोर होने के संकेत से अमेरिकी बाजारों में शुक्रवार को कमजोरी देखने को मिली. क्योंकि बिजनेस एक्टिविटी 17 महीने के सबसे निचले स्तर पर फिसल गया है. इसके अलावा वॉलमार्ट के अनुमान से कमजोर अर्निंग गाइडेंस भी कमजोर कंज्युमर डिमांड को ओर संकेत कर रहे.
बाजार पर एक्सपर्ट का नजरिया
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (MOFSL) के वेल्थ मैनेजमेंट रिसर्च हेड सिद्धार्थ खेमका ने कहा कि निफ्टी फिलहाल कंसोलिडेशन मोड में है. ग्लोबल मार्केट से मिलेजुले संकेत मिल रहे हैं. फिलहाल बाजार की नजर रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर जियो-पॉलिटिकल डेवलपमेंट अपडेट और यूएस ट्रेड पॉलिसी के ऐलानों पर है.
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 27 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में तेजी! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव



Click it and Unblock the Notifications