Stock Market Crash: शेयर बाजार में भारी बिकवाली देखने को मिल रही. ट्रेड वॉर शुरू होने से दुनियाभर के बाजारों में भयंकर बिकवाली है. सेंसेक्स, निफ्टी समेत अन्य इंडेक्स में कोहराम मचा हुआ है. बाजार में भारी बिकवाली के चलते निवेशकों को भारी नुकसान हुआ, जोकि करीब 21 लाख करोड़ रुपए है. इससे पहले सुबह एशियाई बाजारों में 10% तक की गिरावट दर्ज की गई. आज से रिजर्व बैंक की हर दो महीने में होने वाली MPC मीटिंग भी शुरू होगी, जोकि FY26 की पहली मीटिंग है.
सेंसेक्स-निफ्टी में कोहराम
भारतीय शेयर बाजार में आज 7 अप्रैल को कोहराम मचा हुआ है. सेंसेक्स करीब 3200 अंकों की गिरावट के साथ 72200 से नीचे आ गया है. निफ्टी भी करीब 850 अंक गिरकर 22100 के नीचे फिसल गया है. ब्रॉडर मार्केट में भी तेज करेक्शन है, जिसमें स्मॉलकैप और मिडकैप इंडेक्स करीब 4-5% तक फिसल गए हैं.
सेक्टोरल इंडेक्स में IT, मेटल, बैंकिंग, फार्मा सेक्टर समेत सभी में तेज बिकवाली है. सेंसेक्स में शामिल सभी 30 शेयर लाल निशान में हैं. टाटा स्टील का शेयर करीब 11% नीचे है. टाटा मोटर्स, इंफोसिस, टेक महिंद्रा में सबसे ज्यादा 6-8% तक की गिरावट है.

निवेशकों को भारी नुकसान
शेयर बाजार में मची बिकवाली में निवेशकों को भारी नुकसान हो गया है. शुरुआती चंद मिनटों में करीब 21 लाख करोड़ रुपए स्वाहा हो गया है. क्योंकि BSE पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप घटकर सुबह 9:25 बजे 382.61 लाख करोड़ रुपए पर आ गया है, जोकि शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद 403.41 लाख करोड़ रुपए था.
बीते हफ्ते से जारी है बिकवाली
ट्रेड वॉर और इकोनॉमिक रिसेशन की बढ़ती आशंकाओं के बीच निवेशक सेफ असेट्स की ओर जा रहे हैं. बीते हफ्ते सेंसेक्स और निफ्टी 50 में 2.5%से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली थी. इसमें निफ्टी 23 हजार के अहम लेवल से नीचे 22,904 पर बंद हुआ था.
ब्रॉडर मार्केट इंडेक्स को भी बिकवाली का दबाव झेलना पड़ा, जिसमें निफ्टी मिडकैप 100 में 2% की गिरावट आई जबकि निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 2.6% की गिरावट आई. सेक्टोरल की बात करें तो IT को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ, जिसमें अमेरिकी बाजार में खर्च में कमी की चिंताओं की वजह से 9% की गिरावट आई. ट्रेड टेंशन से कारोबार में दिक्कत की चिंताओं के बीच निफ्टी मेटल में 7.5% की गिरावट आई.
More From GoodReturns

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

IPO Alert: आज से खुले 2 धमाकेदार IPO, ₹14,500 से शुरू करें निवेश, जानें GMP और पूरी डिटेल्स

10 सितंबर को खुले 5 IPO: वीगालैंड से लेकर राकसन तक, किसमें है कमाई का मौका?

NSE ट्रेडिंग में तकनीकी खराबी? ब्रोकर ऐप डाउन होने पर ऐसे सुरक्षित रखें अपना फंड

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: क्रूड ऑयल के डर के बीच SIP और निवेश का सही फॉर्मूला

शेयर बाजार में आज इन 5 शेयरों में मचेगी हलचल! RVNL और Mazagon Dock समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट



Click it and Unblock the Notifications
