Stock Market Crash Today: शेयर बाजार में आज मंगलवार को भारी गिरावट देखने को मिल रही है। भारतीय बाजार के प्रमुख इंडेक्स लाल निशान में ट्रेड कर रहे हैं। सुबह 10:32 पर सेंसेक्स 840 अंक फिसलकर 81,330 के करीब ट्रेड कर रहा है और निफ्टी 230 अंक लुढ़कर 24,770 के पास कारोबार कर रहा है। निफ्टी मिडकैप में 0.30% की गिरावट देखने को मिल रही है और निफ्टी स्मॉलकैप में 0.10% की बढ़त देखी जा रही है। शेयर बाजार में कुछ मुख्य वजहों से गिरावट देखने को मिल रही है।

एशियाई बाजारों में भारी गिरावट
एशियाई बाजारों में भारी गिरावट देखी जा रही है। जापान के निक्केई में 0.15% और दक्षिण कोरिया के बेंचमार्क में 0.62% की गिरावट आई है। हांगकांग के हैंग सेंग इंडेक्स में 0.18% और ताइवान के बेंचमार्क दोनों में 0.87% तक टूट गया है। निवेशकों के बीच यह चिंता है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैक्स कटौती बिल से देश का फिस्कल डेफिसिट बढ़ा सकता है।
फॉरेन कैपिटल इनफ्लो में गिरावट
फॉरेन कैपिटल इनफ्लो में यह गिरावट भारतीय शेयर बाजार पर दबाव बना रही है। मिंट की रिपोर्ट के अनुसार, मई महीने में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) ने भारतीय शेयरों में बिकवाली देखी गई है, क्योंकि बाजार में कोई नया पॉजिटिव ट्रिगर नहीं देखने को मिल रहा है। 26 मई को एफपीआई द्वारा की गई खरीदारी ₹135.98 करोड़ रही।
जियोपॉलिटिकल अनसर्टेनिटी
ग्लोबल लेवल पर जियोपॉलिटिकल अनसर्टेनिटी की वजह से निवेशक सतर्क रुख अपनाए रहे हैं। इसी वजह से निवेशक बाजार में तेजी आने पर मुनाफावसूली कर रहे हैं ताकि अपनी वेल्थ को सुरक्षित रख सकें।
बढ़े हुए वैल्यूएशन
मिंट के मुताबिक, इस समय निफ्टी 50 का प्राइस-टू-अर्निंग (PE) रेशियो 22.6 है, जो इसके एक साल के एवरेज 22.15 से ऊपर है। ऐसे में जब कंपनियों की कमाई में कोई खास बढ़ोतरी नहीं हुई है, तब मार्केट वैल्यूएशन के लिहाज से ज्यादा आकर्षक नहीं लग रहा। विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले समय में बाजार सीमित दायरे में कारोबार कर सकता है।
इन सेक्टर्स में भारी गिरावट
निफ्टी ऑटो में 0.75% की गिरावट देखने को मिल रही है। निफ्टी एफएमसीजी में 0.60% की गिरावट देखी जा रही है। इसके अलावा निफ्टी आईटी, मेटल और बैंक सेक्टर भी लाल निशन में नजर आ रहे हैं। निफ्टी टॉप लूजर्स में अल्ट्राटेक सीमेंट और टीसीएस शामिल हैं। इनके शेयर्स में 2-1% की बिकवाली देखने को मिल रही है। वहीं, मीडिया, फार्मा और रियल्टी सेक्टर में खरीदारी देखी जा रही है। निफ्टी टॉप गेनर्स में Gland और इंडसइंड बैंक शामिल हैं। इनके शेयर्स 1-2% तक उछल गए हैं।
More From GoodReturns

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

IPO Alert: आज से खुले 2 धमाकेदार IPO, ₹14,500 से शुरू करें निवेश, जानें GMP और पूरी डिटेल्स

10 सितंबर को खुले 5 IPO: वीगालैंड से लेकर राकसन तक, किसमें है कमाई का मौका?

NSE ट्रेडिंग में तकनीकी खराबी? ब्रोकर ऐप डाउन होने पर ऐसे सुरक्षित रखें अपना फंड

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: क्रूड ऑयल के डर के बीच SIP और निवेश का सही फॉर्मूला

शेयर बाजार में आज इन 5 शेयरों में मचेगी हलचल! RVNL और Mazagon Dock समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट



Click it and Unblock the Notifications
