Stock Market News: शेयर बाजार में आज भारी गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 700 अंक के करीब लुढ़कर 80,730 के पास ट्रेड कर रहा है। निफ्टी 200 अंक फिसलकर 24,550 के पास कारोबार कर रहा है। वहीं, बेंचमार्क इंडेक्स की तुलना में ब्रॉडर मार्केट आउटपरफॉर्म कर रहे हैं। स्मॉलकैप में 0.47% की बढ़त देखी जा रही है। मिडकैप इंडेक्स में 0.49% की बढ़त देखने को मिल रही है। शेयर बाजार में गिरावट के पीछे कुछ मुख्य कारण हैं।

इन वजहों से आई भारी गिरावट
ईटी की रिपोर्ट के मुताबिक, विशेषज्ञों का मानना है कि मजबूत जीडीपी आंकड़े, आरबीआई के द्वारा ब्याज दर कटौती भी की जा सकती है और ये लगातार इंस्टिट्यूशनल कैपिटल फ्लो को सहारा दे सकते हैं।
ईटी रिपोर्ट में Geojit Investments के चीफ इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटेजिस्ट वी.के. विजयकुमार ने बताया है कि फिलहाल बाजार में तेजी से पहले एक स्थिरता का दौर चल रहा है। ग्लोबल लेवल पर ट्रेड और टैरिफ को लेकर फिर से चिंता बढ़ रही है, जो बाजार में तेज उछाल को रोक सकती है। खासतौर पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा स्टील और एल्युमीनियम पर 50% टैरिफ लगाने की बात से माहौल और अनसर्टेनिटी देखने को मिल रही है।
हालांकि, डोमेस्टिक लेवल पर आर्थिक हालात मजबूत नजर आ रहे हैं। मार्च तिमाही में जीडीपी ग्रोथ 7.4% रही, जो उम्मीद से बेहतर है। खर्च और निवेश के आंकड़े भी बेहतर हैं। महंगाई काबू में है और ब्याज दरें घटने की संभावना है, जिससे आर्थिक विकास को और गति मिल सकती है।
हालांकि, कंपनियों के मुनाफे में अभी खास तेजी नहीं दिख रही है। अगर आने वाले समय में कंपनियों के चौथी तिमाही नतीजों में सुधार नजर आया, तो बाजार मौजूदा दायरे से ऊपर निकलकर नई ऊंचाई छू सकता है।
इसके अलावा एशियाई बाजारों में भी कमजोरी देखने को मिल रही है। ट्रेड वॉर की आशंका से निवेशक जोखिम लेने से बच रहे हैं। आज सुबह 10:20 मिनट पर निक्कई इंडेक्स 0.29% की गिरावट देखने को मिल रही है। हैंग सेंग में 2.20% की गिरावट देखी जा रही है और शंघाई स्टॉक एक्सचेंज में 0.47% की गिरावट देखी जा रही है।
इन सेक्टर्स में बिकवाली
आज ऑटो, फाइनेंशियल सर्विसेस, आईटी सेक्टर में बिकवाली देखी जा रही है। निफ्टी आईटी में 1.17% की गिरावट और निफ्टी मेटल में 0.73% की गिरावट देखी जा रही है। इसके अलावा निफ्टी मीडिया में 0.01% की बिकवाली और निफ्टी फार्मा में 0.47% की गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं, सिर्फ एफएमसीजी, पीएसयू बैंक सेक्टर्स में खरीदारी देखने को मिल रही है। FMCG इंडेक्स में 0.52% की बढ़त देखी जा रही है और पीएसयू इंडेक्स में 1.54% की तेजी देखी जा रही है।
आज निफ्टी पर टेक महिंद्रा और एचसीएल टेक के शेयर्स 1-1% तक फिसल गए हैं। ये आज के टॉप लूजर्स में शामिल हैं। इसके अलावा ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज और रेडिको के शेयर्स में 2-1% की तेजी देखी जा रही है। ये आज के टॉप गेनर्स में शामिल है।
More From GoodReturns

IPO की होड़: अभी दांव लगाएं या लिस्टिंग का इंतजार करें? जानें निवेश का सही गणित

IPO Alert: आज बंद हो रहे हैं दो बड़े IPO, पैसा लगाने से पहले चेक करें ये जरूरी डिटेल्स

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Sunshine Pictures IPO: आज है दांव लगाने का आखिरी मौका! शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम

NSE IPO: ₹5 लाख करोड़ का वैल्युएशन, जानिए कब खुलेगा और कैसे करें अप्लाई

NSE IPO: क्या अभी पैसा लगाना सही है? लिस्टिंग से पहले ये 5 बातें जान लें

NSE का नया CAS सिस्टम: आज से बदल गया क्लोजिंग का तरीका, ट्रेडर्स के लिए जरूरी गाइड

17 अगस्त 2026: बाजार की सुस्त शुरुआत के बीच इन स्टॉक्स में मचेगी हलचल, चेक करें F&O बैन लिस्ट

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 से 3:40 के बीच बदल जाएगी ट्रेडिंग, F&O ट्रेडर्स ऐसे तैयार करें वॉचलिस्ट

FINNIFTY एक्सपायरी: आज बाजार में बड़ा बदलाव! CAS टाइमिंग और इन स्टॉक्स पर रखें नजर



Click it and Unblock the Notifications