Stock Market Crash: भारतीय शेयर बाजार (Share Market) में आज 19 फरवरी को अचानक तेज गिरावट दर्ज की गई। कारोबार के दौरान सेंसेक्स करीब 1,200 अंकों से अधिक टूट गया, जबकि निफ्टी कारोबार के दौरान फिसलकर 25,400 के नीचे आ गया। इसके साथ ही दोनों प्रमुख इंडेक्स अपने महत्वपूर्ण सपोर्ट लेवल से नीचे निकल गए। लगातार तीन सत्रों की तेजी के बाद आई इस गिरावट ने निवेशकों को उलझन में डाल दिया है कि यह सिर्फ मुनाफावसूली है या फिर बाजार की दिशा बदलने का संकेत।

दोपहर के कारोबार में बिकवाली का दबाव और बढ़ गया। आईटी, बैंकिंग और ऑटो सेक्टर में खास कमजोरी देखने को मिली, जिससे इंडेक्स पर अतिरिक्त दबाव पड़ा। वैश्विक बाजारों से भी सकारात्मक संकेत नहीं मिले। विशेष रूप से अमेरिका की ओर से ईरान के खिलाफ संभावित सैन्य कार्रवाई की खबरों ने निवेशकों की चिंता बढ़ाई, जिसका असर घरेलू बाजार की पर पड़ा और भारी गिरावट देखी गई
- Sensex: 1,236 प्वाइंट गिरकर 82,498 पर बंद
- Nifty 50: 365 प्वाइंट गिरकर 25,454 पर बंद
- Nifty Bank: 811 प्वाइंट गिरकर 60,740 पर बंद
- Nifty Midcap: 956 प्वाइंट गिरकर 59,228 पर बंद
अमेरिका और ईरान टेंशन से गिरा बाजार-
इस गिरावट पर एक्सपर्ट्स का कहना है कि अमेरिका और ईरान के बीच टेंशन अभी भी कम नहीं हुआ है, जिससे ग्लोबल मार्केट में अनिश्चितता बनी हुई है। इस बीच क्रूड ऑयल की कीमतों में भी तेजी देखने को मिली है। बढ़ते जियोपॉलिटिकल रिस्क के चलते इनवेस्टर्स ने प्रॉफिट बुकिंग शुरू कर दी, जिसका असर स्मॉल और लार्ज कैप दोनों शेयरों पर दिखा। निफ्टी के 25,500 के नीचे फिसलने से मार्केट सेंटीमेंट कमजोर हुआ और इनवेस्टर्स में डर का माहौल बन गया।
₹4 लाख करोड़ का नुकसान-
सेशन के अंत तक निफ्टी 1.41% यानी करीब 365 अंक गिरकर बंद हुआ, जबकि सेंसेक्स 1.48% या 1,236 पॉइंट्स टूट गया। इस तेज गिरावट से इनवेस्टर्स को एक ही दिन में 4 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ। BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप घटकर करीब 468 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो मार्केट में आई बड़ी सेलिंग प्रेशर को दिखाता है।
ऑटो और रियल्टी में 2% से ज्यादा की गिरावट-
सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो NSE के सभी सेक्टर लाल निशान में पहुंच गए। Nifty Realty Index में सबसे ज्यादा 2.56% की गिरावट, Nifty Media में 2.23% की गिरावट, Nifty Auto में 2.10% की गिरावट, Nifty Consumer Durables में 19% तक की गिरावट और Nifty PVT Bank में 1.46% तक की गिरावट देखी गई
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

अगस्त ऑटो सेल्स का धमाका: मारुति-टाटा की बिक्री में जबरदस्त उछाल, क्या आज इन शेयरों में आएगी तेजी?

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

दीपा ज्वैलर्स आईपीओ: आज आखिरी दिन, क्या अलॉटमेंट के लिए तैयार हैं आप?

1 सितंबर को बदल सकते हैं LPG सिलेंडर के दाम, बुकिंग से पहले जान लें ये जरूरी बात



Click it and Unblock the Notifications
