Stock Market Crash: शेयर बाजार में बिकवाली का दौर जारी है. बाजार के प्रमुख इंडेक्स 12 फरवरी को भी टूट गए हैं. यह बाजार में गिरावट का लगातार छठा दिन है. स्टॉक मार्केट (Stock Market) में कमजोरी के लिए कई फैक्टर जिम्मेदार हैं. इसमें अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप की ओर लगाए जा रहे टैरिफ के अलावा अब केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व (US FED) के चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने ब्याज दरें घटाने को लेकर संकेत दिए हैं. इसके मुताबिक फेड को दरों में कटौती की कोई जल्दबाजी नहीं है. बाजार इस बयान पर भी रिएक्ट कर रहा. फिलहाल निगाहें ट्रंप और मोदी (Trump-Modi) की मुलाकात पर है.
बाजार में बिकवाली जारी
भारतीय स्टॉक मार्केट में बुधवार को एक बार फिर तगड़ा करेक्शन देखने को मिल रहा. सेंसेक्स (Sensex) सुबह 10 बजे 820 अंक फिसल गया है. जोकि 75500 के स्तरों से नीचे कारोबार कर रहा. निफ्टी 50 (Nifty 50 Index) इंडेक्स भी 245 अंकों की गिरावट के साथ 22800 के स्तर पर आ गया है. NSE पर 12 में से 10 सेक्टोरल इंडेक्स (Sectoral Indices) लाल निशान में कारोबार कर रहे. निफ्टी में शामिल 50 में से 45 शेयर गिर गए हैं. BEL और M&M के शेयरों में 3-3% से ज्यादा की गिरावट है. हालांकि, IT सेक्टर में मजबूती है, जिसमें TCS, Infosys के शेयरों में मामूली तेजी देखने को मिल रही.
BSE पर लिस्टेड कुल कंपनियों में से 3139 के शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहे. वहीं, 545 शेयर पॉजिटिव ट्रेड कर रहे. 666 शेयरों ने एक साल का निचला स्तर छुआ. जबकि 75 शेयरों ने 52-वीक का हाई टच किया. लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप 401.44 लाख करोड़ रुपए पर आ गया है. बाजार में 11 फरवरी को भी नरमी देखने को मिली थी.

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (Motilal Oswal Financial Services) के सिद्धार्थ खेमका ने कहा कि अमेरिकी टैरिफ के चलते बाजार में तगड़ी बिकवाली देखने को मिल रही. स्टील पर 25% और एल्युमीनियम पर 10% टैरिफ के चलते दुनियाभर के बाजारों (Global Stock Market) पर दबाव देखने को मिल रहा. टेंशन और भी बढ़ सकता है, क्योंकि अमेरिका भारत पर रेसिप्रोकल टैरिफ (Tariff on India) को लेकर विचार कर रहा.
रिपोर्ट के मुताबिक भारत भी जवाब में 30 से ज्यादा आइटम पर सरचार्ज को रीव्यू कर रहा. फिलहाल निगाहें प्रधानमंत्री मोदी के अमेरिकी दौरे पर है. पीएम मोदी (PM Modi US Visit) दो दिन के अमेरिकी दौरे पर हैं, जिसमें ट्रंप के साथ ट्रेड (Modi-Trump Meeting) समेत अहम मुद्दों पर बातचीत होनी है. ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि टैरिफ टेंशन (Tariff Tension) घट सकती है और आत्मविश्वास को बढ़ाया जा सकता है.
इन ट्रिगर्स पर ट्रेडर की निगाहें
बाजार के लिए आगे चुनिंदा घरेलू ट्रिगर्स (Domestic Triggers for Stock Market) पर निगाहें हैं. इसमें फरवरी महंगाई (February Inflation) के आंकड़े शामिल हैं. जनवरी में रिटेल महंगाई दर (Retail Inflation) 4.6% पर फिसल गई थी, जोकि 5 महीने में सबसे कम रहा. इसकी मुख्य वजह फूड प्राइस में बढ़त धीमी होना है. वहीं, फेड चेयरमैन (US FED Chairman) की कमेंट्री भी काफी अहम है.
जेरोम पॉवेल ने 11 फरवरी को हुई सीनेट बैंकिंग कमिटी में संकेत दिए हैं कि शॉर्ट टर्म इंटरेस्ट रेट में कटौती को लेकर कोई जल्दबाजी नहीं है. क्योंकि कम बेरोजगारी (Unemployment) और महंगाई (Inflation) की वजह से इकोनॉमिक कंडीशन मजबूत बनी हुई है. बता दें कि अमेरिका में महंगाई दर 2% के टारगेट से ऊपर है. भारतीय बाजारों (Stock market) के लिए कमजोर दिसंबर तिमाही (Q3 Results) के नतीजे, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs Selling in Stock Market) की लगातार बिकवाली टेंशन के रूप में हैं.
More From GoodReturns

आज 10 सितंबर को 18 शेयरों में मचेगी हलचल, एक्स-डिविडेंड के साथ TVS Srichakra का बड़ा पेआउट!

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

आज खुले 4 नए IPO: करमतारा, एलसीसी समेत इन कंपनियों में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP

IPO Alert: आज से खुले 2 धमाकेदार IPO, ₹14,500 से शुरू करें निवेश, जानें GMP और पूरी डिटेल्स

शेयर बाजार में आज इन 5 शेयरों में मचेगी हलचल! RVNL और Mazagon Dock समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

दीपा ज्वैलर्स आईपीओ: आज आखिरी दिन, क्या अलॉटमेंट के लिए तैयार हैं आप?

अगस्त ऑटो सेल्स का धमाका: मारुति-टाटा की बिक्री में जबरदस्त उछाल, क्या आज इन शेयरों में आएगी तेजी?

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?



Click it and Unblock the Notifications
