Share Market Crash Reason: 5 अगस्त को शेयर मार्केट में भयानक गिरावट देखी जा रही है। सेंसेक्स आज 3% की बड़ी गिरावट के साथ खुला है और निफ्टी भी 2% की गिरावट के साथ खुला। बाजार में बड़ी गिरावट आने से निवेशकों के लाखों करोड़ डूब गए हैं लेकिन आखिर इस गिरावट के पीछे का कारण क्या है चलिए जानते हैं।

निवेशकों के लगभग 18 लाख करोड़ रुपये हुए स्वाहा
आज 2400 अंकों के नुकसान के साथ 78,588 पर सेंसेक्स खुला था और निफ्टी 415 अंक गिरकर 24,302 पर खुला और बैंक निफ्टी में 764 अंकों का नुकसान, 50,586 पर खुला था। इस दौरान निवेशकों के करीब ₹18 लाख करोड़ एक झटके में डूब गए। यहां तक कि करेंसी मार्केट में भी रुपया अपने रिकॉर्ड निचले स्तर 83.78/$ पर खुला और 83.80/$ पर गया। इस गिरावट के पीछे कुछ मुख्य कारण हैं।
1.अमेरिका से जुड़ा हुआ कारण
अमेरिका में मंदी के डर से बाजार में बड़ी गिरावट देखी गई थी। वहां कमजोर आर्थिक आंकड़ों के चलते अब मंदी का डर सताने लगा है। अमेरिका में बेरोजगारी दर 3 साल के हाई पर पहुंच गया है। अमेरिका में बेरोजगारी दर 4.3 फीसदी के लेवल पर पहुंच गई है, जो कि अक्टूबर 2021 के बाद अमेरिका में बेरोजगारी का सबसे बड़ा आंकड़ा रिकॉर्ड किया गया है। वहीं, नई नौकरियों की संख्या भी अनुमान से बहुत कम है।
इसके अलावा US में मैन्यूफैक्चरिंग PMI डाटा में बड़ी कमी आई है। नए ऑर्डर में कमी के कारण जुलाई में यूएस मैन्युफैक्चरिंग पीएमआई आठ महीने के निचले स्तर पर आ गया है। इंस्टीट्यूट फॉर सप्लाई मैनेजमेंट के अनुसार, जुलाई में ये 46.8 पर आ गया, जो नवंबर के बाद से सबसे कम रीडिंग है।
2. मिडिल ईस्ट का तनाव
अमेरिकी बाजारों को मिडिल ईस्ट का तनाव भी सता रहा है। इजरायल, हमास और ईरान के बीच तनाव बढ़ने की आशंका है। जियो-पॉलिटिकल तनाव ने भी बाजार के सेंटिमेंट को बुरी तरह से हिला डाला है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने G7 समकक्षों को चेतावनी दी है, कि ईरान और हिज़्बुल्लाह, इजराइल के खिलाफ सोमवार को हमला कर सकते हैं। तेल समृद्ध मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव से ईंधन की कीमतें बढ़ सकती हैं, अगर यह संघर्ष बढ़ता है और ग्लोबल सप्लाई चेन बाधित होती है, तो पूरी दुनिया में महंगाई बढ़ सकती है।
3. Warren Buffet ने Apple में अपनी 50% हिस्सेदारी बेची
दुनिया के सबसे दिग्गज निवेशक के तौर पर मशहूर वॉरेन बफेट की कंपनी बर्कशायर हैथवे ने Apple Inc में अपनी हिस्सेदारी घटाई है। अमेरिकी अरबपति और निवेशक वॉरेन बफे की कंपनी बर्कशायर हैथवे Inc ने आईफोन बनाने वाली एपल में अपनी करीब 50% हिस्सेदारी बेच दी है। इस बिकवाली के बाद वॉरेन बफे का कैश स्टॉक बढ़कर रिकॉर्ड 276.9 बिलियन डॉलर (करीब 23.20 लाख करोड़ रुपए) हो गया है। ये भी बाजार के लिए बड़ा ट्रिगर माना जा रहा है।
4. Amazon, Intel के नतीजों ने निराश किया
अमेज़ॅन, इंटेल के निराशाजनक पूर्वानुमानों के कारण नैस्डैक वायदा 1.5% से अधिक गिर गया। सिर्फ यही नहीं, माइक्रोसॉफ्ट, टेस्ला और अल्फाबेट जैसी अन्य बड़ी कम्पनियों में 1 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई। मेटा में गुरुवार को सकारात्मक नतीजों के बाद उछाल के बाद 0.8 प्रतिशत की गिरावट देखी गई।
More From GoodReturns

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

IPO Alert: आज से खुले 2 धमाकेदार IPO, ₹14,500 से शुरू करें निवेश, जानें GMP और पूरी डिटेल्स

10 सितंबर को खुले 5 IPO: वीगालैंड से लेकर राकसन तक, किसमें है कमाई का मौका?

NSE ट्रेडिंग में तकनीकी खराबी? ब्रोकर ऐप डाउन होने पर ऐसे सुरक्षित रखें अपना फंड

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: क्रूड ऑयल के डर के बीच SIP और निवेश का सही फॉर्मूला

शेयर बाजार में आज इन 5 शेयरों में मचेगी हलचल! RVNL और Mazagon Dock समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

12 से 15 सितंबर तक बैंक रहेंगे बंद: गणेश चतुर्थी पर क्या खुलेगा और क्या बंद? चेक करें अपने शहर की लिस्ट

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?



Click it and Unblock the Notifications
