Stock Market Crash: वित्त वर्ष 2026 (FY2026) के आखिरी कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार (Share Market) में जारी चौतरफा गिरावट ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी। वैश्विक मार्केट्स (Global Markets) में हाहाकार के बीच आज घरेलू मार्केट में भी ईरान-अमेरिका के बीच चल रही लड़ाई की आंच तेज महसूस हुई। विदेशी निवेशकों की बिकवाली और कच्चे तेल में उबाल ने मार्केट को ऐसा तोड़ा कि निफ्टी 24,300 के नीचे फिसल गया तो सेंसेक्स में 1,700 प्वाइंट तक की भारी गिरावट देखी गई।

मार्केट क्लोजिंग के समय सेंसेक्स (Sensex) 1,635 प्वाइंट गिरकर 71,947 पर बंद हुआ। निफ्टी (Nifty) 488 प्वाइंट की गिरावट के साथ 22,331 पर बंद हुआ। बैंक निफ्टी (Nifty Bank) 2,000 प्वाइंट गिरकर 50,275 पर बंद हुआ यानी सबसे ज्यादा गिरावट निफ्टी बैंक में देखी गई। इसकी बड़ी वजह RBI के निए नियम रहे। निफ्टी मिडकैप 1,447 प्वाइंट गिरकर 52,650 पर बंद हुआ।
- Sensex: 1,635 प्वाइंट गिरकर 71,947 पर बंद
- Nifty 50: 488 प्वाइंट गिरकर 22,331 पर बंद
- Nifty Bank: 2,000 प्वाइंट गिरकर 50,275 पर बंद
- Nifty Midcap: 1,447 प्वाइंट गिरकर 52,650 पर बंद
निफ्टी के गिरने और चढ़ने वाले-
Nifty के 50 शेयरों में केवल 6 शेयरों में ही तेजी देखी गई जिसमें Hindalco (2.46%), Tech Mahindra (1.66%), Coal India (1.13%), Power Grid (0.10%) प्रमुख रहे। वहीं, निफ्टी के सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयरों में Bajaj Finance (4.95%), Shriram finance (3.82%), State Bank Of India (3.80%), Indigo (3.65%) और Kotak Mahindra Bank (3.59%) शामिल रहे। इन शेयरों में भारी गिरावट से बाजार का मूड खराब हुआ।
सेक्टोरल इंडेक्स का परफॉर्मेंस-
सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो NSE के सभी सेक्टर लाल निशान में रहा। Nifty PSU Bank में सबसे ज्यादा 4.56% की गिरावट रही, Nifty Bank में 3.82% की गिरावट, Nifty Financial Services में 3.49% की गिरावट, Nifty Pvt BanK में 3.37% की गिरावट, वही Nifty Auto में 2.39% की गिरावट देखी गई।
महीने भर में 10% से ज्यादा टूटा मार्केट-
मार्च महीने में अब तक सेंसेक्स और निफ्टी करीब 10.2% तक गिर चुके चुके हैं। इसके साथ ही अब यह मार्च 2020 में कोविड-19 के कारण आई गिरावट के बाद दूसरा सबसे खराब महीना हो सकता है। बाजार में इस बड़ी गिरावट की बड़ी वजह अंतरराष्ट्रीय संकेत रहे। ईरान-अमेरिका और इजरायल के बीच चल रहे जंग से बाजार में जोरदार गिरावट आई।
बैंकिंग सेक्टर से मार्केट को धक्का लगा-
बैकिंग और फाइनेंशियल शेयरों में आई तेज गिरावट ने भी बाजार को गिरने पर मजबूर किया। यह गिरावट भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के एक निर्देश के बाद आई, जिसमें उसने ऑनशोर एक्सपोजर पर पोजिशन लिमिट कड़ी कर दी है। बैंकर्स का कहना है कि RBI के इस फैसले से बैंक के इनकम पर असर पड़ सकती है।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

एक्सपायरी वीक की शुरुआत: निफ्टी-बैंक निफ्टी में क्या करें? आज के लिए ये हैं बेस्ट ट्रेडिंग टिप्स

SBIFM की लिस्टिंग के बाद AMC शेयरों में मची हलचल! HDFC AMC और निप्पॉन में कमाई के ये हैं 7 दमदार ट्रेड्स

Indo-MIM IPO अलॉटमेंट: आज जारी हो रहा है स्टेटस, क्या आपको शेयर मिले? ऐसे चेक करें

Nifty रहेगा मजबूत या आएगी गिरावट? Expert से जानिए किन सेक्टर्स और स्टॉक्स में है कमाई का मौका?

शेयर बाजार में आज बड़ा एक्शन: इंफोसिस-इंडिगो के नतीजों और कैलिबर माइनिंग की लिस्टिंग पर रखें नजर, इन 7 स्टॉक्स में दिखेगी हलचल!

IndiGo Stock 2 दिन में 5% टूटा , क्या Succession Planning बनी वजह?

Market Strategy: Index नहीं, सही Stocks चुनिए; गिरावट में हो सकती है कमाई!

SEBI का बड़ा एक्शन: Axis Mutual Fund Front Running Case में 7 साल का बैन, क्या है मामला?

Indo-MIM IPO: लिस्टिंग गेन का लालच या SIP की लंबी रेस? निवेश से पहले ये जरूर पढ़ें

Trump Tension के बीच Market में गिरावट, लेकिन Expert बोले- घबराए नहीं! Pharma, Auto, IT पर जानिए पूरी डिटेल्स

LIC AGM 2026: डिविडेंड और बोनस पर बड़ा फैसला, निवेशकों के लिए क्या है खास?



Click it and Unblock the Notifications