नई दिल्ली। बॉम्बे स्टॉक एक्सेंचज (बीएसई) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया (एनएसई) सहित देश सराफा, कमोडिटी और अन्य बाजारों में आज यानी 14 अप्रैल को डा. बाबा साहेब आबंडेकर जयंती के उपलक्ष्य में कारोबार नहीं होगा। इससे पहले भी बीते हफ्ते शेयर बाजार में दो दिन अवकाश रहा था। इन दो दिन एक महावीर जयंती और दूसरा गुड फ्राइडे था। इस कारण बीते हफ्ते केवल तीन दिन ही कारोबार हुआ था। अब शेयर बाजार सहित अन्य बाजार 15 अप्रैल को खुलेंगे। उस दौरान ही पता चलेगा कि महंगाई के आंकड़े पर शेयर बाजार कैसा रिएक्शन देता है। हालांकि जानकारों के अनुसार आगे भी बाजार में जोरदार उतार-चढ़ाव बना रहेगा। वहीं कल यानी 13 अप्रैल को सेंसेक्स 469.60 अंक गिरकर 30690.02 के स्तर पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 118.05 अंक यानी 1.30 फीसदी गिरकर 8993.85 के स्तर पर बंद हुआ है।

ये रहे थे कल गिरने और बढ़ने वाले शेयर
निफ्टी के टॉप गेनर
लार्सन का शेयर करीब 53 रुपये की तेजी के साथ 865.45 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
हिन्डाल्को का शेयर करीब 6 रुपये की तेजी के साथ 113.80 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
भारती एयरटेल का शेयर करीब 24 रुपये की तेजी के साथ 512.20 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
अदाणी पोर्ट्स का शेयर करीब 11 रुपये की तेजी के साथ 262.85 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
इंडसइंड बैंक का शेयर करीब 15 रुपये की तेजी के साथ 410.40 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
निफ्टी के टॉप लूजर
बजाज फिनांस का शेयर करीब 265 रुपये की गिरावट के साथ 2,287.30 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
जी इंटरटेनमेंट का शेयर करीब 13 रुपये की गिरावट के साथ 137.10 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
बजाज फिनसर्व का शेयर करीब 329 रुपये की गिरावट के साथ 4,491.40 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
महिन्द्रा एंड महिन्द्रा का शेयर करीब 19 रुपये की गिरावट के साथ 362.85 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
टाइटन कंपनी का शेयर करीब 47 रुपये की गिरावट के साथ 966.85 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
ये रहा था सेक्टर का हाल
सेक्टोरल नजरिए से देखें तो रियल्टी इंडेक्स में सबसे ज्यादा 5 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। उसके बाद ऑटो, बैंक, एनर्जी, आईटी और एफएमसीजी शेयरों में भी कमजोरी रही। हालांकि मेटल, फार्मा और इंफ्रा सेक्टर में खरीदारी देखने को मिली। छोटे-मझोले शेयरों में भी बिकवाली का दबाव दिखा। बीएसई के मिड और स्मॉल कैप इंडेक्स भी लाल निशान में बंद हुए।
लॉकडाउन के चलते आर्थिक गतिविधियां ठप
देश में जारी कोरोना वायरस के कारण लागू लॉकडाउन को 14 दिन पूरे हो चुके हैं। आज पीएम क्या घोषणा करते हैं, सभी की निगाहें उसी पर हैं। इस 21 दिनों के लॉकडाउन के चलते देश में आर्थिक गतिविधियां ठप हैं। इसके चलते देश की इकोनॉमी पर भी भारी असर देखा जा रहा है। कई वैश्विक संस्थाएं भारत की जीडीपी ग्रोथ में तेज गिरावट का अनुमान पहले ही दे चुकी हैं।
यह भी पढ़ें : जानिए शेयर बाजार में कब लगता है अपर या लोअर सर्किट, रुक जाता है कारोबार
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications