Stock Market Closing Today, 14 Oct: दिवाली से पहले त्योहारी सीजन के बीच शेयर बाज़ार में कमज़ोरी देखी जा रही है। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को स्टॉक मार्केट में गिरावट के बाद अब मंगलवार को भी यह सिलसिला जारी रहा और लाल निशान के साथ बंद हुआ।
त्योहारी सीजन के बीच मुनाफावसूली के चलते यह गिरावट आई है। इसके साथ ही दोनों प्रमुख सूचकांक बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और एनएसई निफ्टी50 (NSE Nifty 50) कमज़ोरी के साथ बंद हुए।

बंद होने पर बीएसई सेंसेक्स 297.07 अंक या 0.36 प्रतिशत की गिरावट के साथ 82,029.98 पर और एनएसई निफ्टी 50 81.85 अंक या 0.32 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,145.5 पर रहा।
टॉप गेनर्स और लूज़र्स (Top Gainers & Losers)
टाटा मोटर्स, डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज, बजाज फाइनेंस, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, जेएसडब्ल्यू स्टील निफ्टी पर प्रमुख गिरावट वाले शेयरों में शामिल रहे, जबकि मैक्स हेल्थकेयर, अपोलो हॉस्पिटल्स, टेक महिंद्रा, विप्रो और एचसीएल टेक्नोलॉजीज में बढ़त दर्ज की गई।
बीएसई पर बजाज फाइनेंस, ट्रेंट, टाटा स्टील और बीईएल सबसे ज़्यादा पिछड़ने वाले शेयरों में शामिल रहे, जबकि टेक महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक, पावर ग्रिड और एचयूएल सबसे ज़्यादा लाभ में रहे।
Sectoral Index (सेक्टोरल इंडेक्स का हाल)
व्यापक बाजारों में, निफ्टी मिडकैप 100 सूचकांक 0.75 प्रतिशत और निफ्टी स्मॉलकैप 100 सूचकांक 0.89 प्रतिशत गिरकर बंद हुआ। वहीं, बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में 0.5% की गिरावट आई।
सभी सेक्टरों के सूचकांक लाल निशान पर बंद हुए, जिनमें फार्मा, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, मेटल, मीडिया और पीएसयू बैंक इंडेक्स में 1% की गिरावट दर्ज की गई।
रुपया गिरावट के साथ बंद
भारतीय रुपया सोमवार के 88.67 के मुकाबले मंगलवार को गिरकर 88.79 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

Augmont Enterprises IPO: आज से खुला मौका! ₹788 के शेयर पर दांव लगाएं या रहें दूर?

इनकम टैक्स रिफंड 'On Hold' है? घबराएं नहीं, इन 5 आसान स्टेप्स से तुरंत पाएं पैसा

Milky Mist Dairy Share Price: IPO के बाद लगातार दूसरे दिन शेयर में तूफानी तेजी, लगा अपर सर्किट

Axis Bank का ट्रैवल ऑफर आज रात खत्म: MakeMyTrip और Goibibo पर ऐसे बचाएं हजारों

शेयर बाजार में 3:30 बजे का खेल: सेबी ने पकड़ी क्लोजिंग ऑक्शन में गड़बड़ी, निवेशकों के लिए क्या है खतरा?

Petrol, Diesel Price Today: आज 21 अगस्त को आपके शहर में क्या है नया रेट? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

IPO Alert: आज बंद हो रहे हैं दो बड़े IPO, पैसा लगाने से पहले चेक करें ये जरूरी डिटेल्स



Click it and Unblock the Notifications