Stock Market Closing Today, 9 Sept : घरेलू शेयर बाज़ार में मंगलवार, 9 सितंबर को तेजी के साथ कारोबार होता हुआ दिखाई दिया। तेज कारोबार के बीच आखिर में दोनों प्रमुख बेंचमार्क सूचकांक बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी हरे निशान पर बंद हुए।

बंद होने पर, सेंसेक्स 314.02 अंक या 0.39 प्रतिशत बढ़कर 81,101.32 पर और निफ्टी 95.45 अंक या 0.39 प्रतिशत बढ़कर 24,868.60 पर रहा। लगभग 1893 शेयरों में तेजी आई, 2028 शेयरों में गिरावट आई और 160 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।
Top Gainers & Losers
निफ्टी पर इंफोसिस, डॉ रेड्डीज लैब्स, विप्रो, टेक महिंद्रा, अदानी पोर्ट्स प्रमुख रूप से लाभ में रहे, जबकि नुकसान में इटरनल, ट्रेंट, जियो फाइनेंशियल, टाटा मोटर्स, टाइटन कंपनी शामिल रहीं जिनमें 1 से 3 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। वहीं, ट्रेंट, इटरनल और अल्ट्राटेक सीमेंट में 1 से 2 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।
सेक्टोरल इंडेक्स का हाल (Sectoral Index)
बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में 0.2% की बढ़त दर्ज की गई जबकि व्यापक बाजार में, निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक 0.3 प्रतिशत तक चढ़े। सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो आईटी सूचकांक 2.8% बढ़ा, फार्मा और एफएमसीजी सूचकांक 0.5% बढ़े, जबकि तेल एवं गैस, रियल्टी सूचकांक 0.3% नीचे रहे। निफ्टी आईटी सूचकांक सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाला रहा, जो 2.7 प्रतिशत की ठोस बढ़त के साथ बंद हुआ।
मंगलवार को कारोबार के दौरान वॉलेटिलिटी इंडेक्स India VIX में 1.8 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।
रुपया मजबूती के साथ बंद
भारतीय रुपया मंगलवार को 88.11 प्रति डॉलर पर मजबूती के साथ बंद हुआ, जबकि शुक्रवार को यह 88.26 पर बंद हुआ था।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
