Stock Market Closing Today, 6 Oct: नवरात्रि का महा पर्व खत्म होने के साथ घरेलू शेयर बाज़ार में तेजी लौट आई है और इसी कड़ी में सोमवार को दोनों प्रमुख सूचकांक बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी50 में दमदार उछाल आई। इसके साथ आज लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में स्टॉक मार्केट बढ़त के साथ हुआ।
दिन के कारोबारी सत्र में सेंसेक्स ने 700 से अधिक अंक की बढ़त के साथ 81,846.42 का इंट्राडे हाई बनाया जबकि निफ्टी 50 200 से अधिक अंकों की बढ़त के साथ एक बार फिर से 25000 के लेवल के ऊपर निकलते हुए 25,095.95 का इंट्राडे हाई बनाया।

बंद होने पर सेंसेक्स 582.95 अंक या 0.72 प्रतिशत बढ़कर 81,790.12 पर और निफ्टी 183.40 अंक या 0.74 प्रतिशत बढ़कर 25,077.65 पर पहुंच गया। लगभग 1715 शेयरों में तेजी आई, 2370 शेयरों में गिरावट आई और 154 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।
Top Gainers & Losers (टॉप गेनर्स और लूज़र्स)
निफ्टी में सबसे ज़्यादा बढ़त मैक्स हेल्थकेयर, श्रीराम फाइनेंस, अपोलो हॉस्पिटल्स, टीसीएस, टेक महिंद्रा के शेयरों में रही, जबकि गिरावट टाटा स्टील, अदाणी पोर्ट्स, पावर ग्रिड कॉर्प, आईटीसी और एनटीपीसी के शेयरों में रही।
वहीं, सेंसेक्स के शेयरों में, टीसीएस, टेक महिंद्रा, इटरनल, एक्सिस बैंक और बजाज फाइनेंस सबसे अधिक लाभ में रहे, जो 3 प्रतिशत तक चढ़े। इस बीच, ट्रेंट, टाटा स्टील, अदानी पोर्ट्स, पावर ग्रिड और टाइटन सबसे अधिक पिछड़े रहे।
सेक्टोरल इंडेक्स का हाल (Sectoral Index)
सेक्टोरल इंडेक्स के हाल की बात करें तो आईटी और वित्तीय शेयरों में जबरदस्त तेजी दर्ज हुई। आईटी सूचकांक 2 प्रतिशत, स्वास्थ्य सेवा सूचकांक 1 प्रतिशत, निजी बैंक सूचकांक 1.2 प्रतिशत, तेल एवं गैस सूचकांक 0.7 प्रतिशत और पीएसयू बैंक सूचकांक 0.4 प्रतिशत बढ़ा, जबकि मेटल, मीडिया और एफएमसीजी सूचकांक 0.3-0.9 प्रतिशत नीचे रहे।
व्यापक बाजारों में निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 सूचकांक क्रमशः 0.89 प्रतिशत और 0.28 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं, बीएसई मिडकैप सूचकांक 0.7 प्रतिशत बढ़ा, जबकि स्मॉलकैप सूचकांक मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ।
रुपया सपाट स्तर पर बंद
भारतीय रुपया शुक्रवार के 88.78 के मुकाबले सोमवार को 88.79 प्रति डॉलर पर स्थिर बंद हुआ।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

IPO Alert: आज बंद हो रहे हैं दो बड़े IPO, पैसा लगाने से पहले चेक करें ये जरूरी डिटेल्स

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

IPO Alert: आज से 3 कंपनियों के IPO में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP की पूरी डिटेल

शेयर बाजार में 3:30 बजे का खेल: सेबी ने पकड़ी क्लोजिंग ऑक्शन में गड़बड़ी, निवेशकों के लिए क्या है खतरा?

BSE Mock Trading: आज की टेस्टिंग से सोमवार को क्या होगा? निवेशकों के लिए जरूरी गाइड

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

F&O में 88% ट्रेडर्स को भारी नुकसान: क्या अब सुरक्षित निवेश का समय आ गया है?

IPO निवेश का सही दांव: Tempsens, Augmont और Skyways में से किसे चुनें?

SEBI की चेतावनी: सेंसेक्स क्लोजिंग ऑक्शन में गड़बड़ी का खतरा, ऐसे बचाएं अपनी मेहनत की कमाई



Click it and Unblock the Notifications