Stock Market Closing Today; 18 Sept: अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में 25 बेसिस पॉइंट यानी 0.25 फीसदी की कटौती के बाद जहां एक और अमेरिकी बाज़ार में मिलाजुला असर रहा, वहीं भारतीय शेयर बाज़ार में बंपर तेजी देखी गई। इस हफ्ते यह लगातार चौथा सत्र है जब स्टॉक मार्केट में यह उछाल दर्ज हुई है।

इस उछाल के साथ आज (गुरुवार) को बीएसई सेंसेक्स फिर से 83000 के लेवल के ऊपर निगल गया जबकि एनएसई निफ्टी 50 25400 के ऊपर पहुंच गया। बंद होने पर बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स 320.25 अंक या 0.39 प्रतिशत बढ़कर 83,013.96 पर जबकि एनएसई निफ्टी50 93.35 अंक या 0.37 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,423.60 पर रहा।
बाजार का रुख सकारात्मक रहा और एनएसई पर लिस्टेड 3,134 शेयरों में से 1,606 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि 1,426 नुकसान में रहे। इस बीच, गुरुवार को 102 शेयर स्थिर रहे। वहीं, बीएसई में लगभग 2019 शेयरों में तेजी आई, 1962 शेयरों में गिरावट आई और 158 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसके चलते एनएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप बढ़कर 5.25 ट्रिलियन डॉलर रहा।
टॉप गेनर्स और लूज़र्स (Top Gainers & Losers)
निफ्टी पर एचडीएफसी लाइफ, इंफोसिस, इटरनल, विप्रो, सन फार्मा प्रमुख लाभ में रहे, जबकि कोल इंडिया, बजाज फाइनेंस, ट्रेंट, टाटा मोटर्स, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स में गिरावट दर्ज की गई।
वहीं, सेंसेक्स के शेयरों में इटरनल, सन फार्मा, इंफोसिस, एचडीएफसी बैंक और पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन सबसे ज़्यादा लाभ में रहे, जो 2.89 प्रतिशत तक की बढ़त के साथ बंद हुए। इसके विपरीत, बजाज फाइनेंस, ट्रेंट, टाटा मोटर्स, अल्ट्राटेक सीमेंट और एशियन पेंट्स में 1.03 प्रतिशत तक की गिरावट आई।
Sectoral Index (सेक्टोरल इंडेक्स का हाल)
सेक्टोल मोर्चे पर, आईटी, फार्मा में 0.5-1% की वृद्धि हुई, जबकि ऊर्जा और पूंजीगत वस्तु सूचकांकों में 0.5% की गिरावट आई। स्वास्थ्य सेवा और दवा कंपनियों के शेयरों ने अन्य की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया, क्योंकि निफ्टी फार्मा और हेल्थकेयर सूचकांक क्रमशः 1.33 प्रतिशत और 1.50 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए।
व्यापक बाजारों में, निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉलकैप 100 सूचकांक क्रमशः 0.38 प्रतिशत और 0.29 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं, बीएसई मिडकैप सूचकांक 0.3 प्रतिशत बढ़ा और स्मॉलकैप सूचकांक स्थिर रहे।। इस बीच, बाजार की अस्थिरता को मापने वाला सूचकांक (इंडिया VIX) 3.53 प्रतिशत की गिरावट के साथ 9.89 अंक पर बंद हुआ।
रुपया गिरावट के साथ बंद
भारतीय रुपया गुरुवार को 33 पैसे गिरकर 88.13 प्रति डॉलर पर बंद हुआ, जबकि बुधवार को यह 87.80 पर बंद हुआ था।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

IPO Alert: आज से खुले 2 धमाकेदार IPO, ₹14,500 से शुरू करें निवेश, जानें GMP और पूरी डिटेल्स

10 सितंबर को खुले 5 IPO: वीगालैंड से लेकर राकसन तक, किसमें है कमाई का मौका?

NSE ट्रेडिंग में तकनीकी खराबी? ब्रोकर ऐप डाउन होने पर ऐसे सुरक्षित रखें अपना फंड

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: क्रूड ऑयल के डर के बीच SIP और निवेश का सही फॉर्मूला

शेयर बाजार में आज इन 5 शेयरों में मचेगी हलचल! RVNL और Mazagon Dock समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट



Click it and Unblock the Notifications
