Share Market Closing Today, 12 Sept : हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को घरेलू शेयर बाज़ार में जबरदस्त तेजी देखी गई। इस उछाल के साथ दोनों प्रमुख सूचकांक लगातार चौथे कारोबारी सत्र में बढ़त के साथ बंद हुए।
बंद होने पर भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक बीएसई सेंसेक्स 355.97 अंक या 0.44 प्रतिशत बढ़कर 81,904.70 पर जबकि एनएसई निफ्टी 50 108.50 अंक या 0.43 प्रतिशत बढ़कर 25,114 पर पर रहा।

बाजार का रुख सकारात्मक रहा, क्योंकि एनएसई पर कारोबार करने वाले 3,145 शेयरों में से 1,561 हरे निशान में बंद हुए, जबकि 1,483 लाल निशान में बंद हुए। इस बीच, 101 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। वहीं बीएसई पर लगभग 1922 शेयरों में तेजी, 2036 शेयरों में गिरावट और 138 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। एनएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 5.14 ट्रिलियन डॉलर रहा।
Top Gainers & Losers Of The Day
बीईएल, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, एक्सिस बैंक और मारुति सुजुकी इंडिया के शेयरों में सबसे अधिक 3.67 प्रतिशत तक की वृद्धि हुई। दूसरी ओर, इटरनल, हिंदुस्तान यूनिलीवर (एचयूएल), ट्रेंट, टाइटन कंपनी और एशियन पेंट्स के शेयरों में सबसे अधिक 1.94 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई।
वहीं, निफ्टी पर भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, बजाज फाइनेंस, श्रीराम फाइनेंस, हिंडाल्को, बजाज फिनसर्व प्रमुख लाभ में रहे, जबकि एचयूएल, विप्रो, ट्रेंट, इटरनल, बजाज ऑटो नुकसान में रहे।
सेक्टोरल सूचकांक का हाल (Sectoral Index Today)
व्यापक बाजार सूचकांकों में, निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 क्रमशः 0.32 प्रतिशत और 0.64 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए जबकि बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक स्थिर कारोबार कर रहे हैं।
सेक्टोरल सूचकांकों में निफ्टी एफएमसीजी, पीएसयू बैंक और मीडिया को छोड़कर, अन्य सभी क्षेत्रीय सूचकांक बढ़त के साथ बंद हुए। निफ्टी मेटल सूचकांक, सेक्टोरल सूचकांकों में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला सूचकांक रहा, जो हिंदुस्तान कॉपर और हिंदुस्तान जिंक के मजबूत प्रदर्शन के कारण 0.93 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ।
इस बीच, बाजार की अस्थिरता को मापने वाला सूचकांक (इंडिया VIX) 2.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ 10.12 अंक पर बंद हुआ।
रुपया मतबूती के साथ बंद
शुक्रवार को भारतीय रुपया 17 पैसे बढ़कर 88.27 प्रति डॉलर पर बंद हुआ, जबकि गुरुवार को यह 88.44 पर बंद हुआ था।
More From GoodReturns

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

IPO Alert: आज से खुले 2 धमाकेदार IPO, ₹14,500 से शुरू करें निवेश, जानें GMP और पूरी डिटेल्स

10 सितंबर को खुले 5 IPO: वीगालैंड से लेकर राकसन तक, किसमें है कमाई का मौका?

NSE ट्रेडिंग में तकनीकी खराबी? ब्रोकर ऐप डाउन होने पर ऐसे सुरक्षित रखें अपना फंड

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: क्रूड ऑयल के डर के बीच SIP और निवेश का सही फॉर्मूला

शेयर बाजार में आज इन 5 शेयरों में मचेगी हलचल! RVNL और Mazagon Dock समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट



Click it and Unblock the Notifications
