Stock Market Closing: आज देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस की एजीएम थी। लेकिन यह रिलायंस और जियो फाइनेंशियल के लिए अच्छी नहीं रही। आज रिलायंस का शेयर 25 रुपये की गिरावट के साथ 2,443.75 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। वहीं जियो फाइनेंशियल का शेयर करीब 3 रुपये की गिरावट के साथ 211 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। वहीं आज जहां सेंसेक्स करीब 110.09 अंक की तेजी के साथ 64996.60 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 40.20 अंक की तेजी के साथ 19306.00 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
इसके अलावा आज बीएसई में कुल 3,907 कंपनियों में ट्रेडिंग हुई, इसमें से करीब 2,053 शेयर तेजी के साथ और 1,688 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं 166 कंपनियों के शेयर के दाम में कोई अंतर नहीं आया। वहीं आज 228 स्टॉक 52 हफ्ते के ऊपरी स्तर पर बंद हुए हैं।

इसके अलावा 37 स्टॉक अपने 52 हफ्ते के निचले स्तर पर बंद हुए। इसके अलावा आज 365 शेयर में अपर सर्किट लगा है, तो 235 शेयर में लोअर सर्किट लगा है। इसके अलावा आज शाम को डॉलर के खिलाफ रुपया 2 पैसे की मजबूती के साथ 82.63 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
शेयर बाजार के टॉप गेनर
पॉवर ग्रिड कार्पोरेशन का शेयर 7 रुपये की तेजी के साथ 248.50 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
लार्सन का शेयर करीब 60 रुपये की तेजी के साथ 2,695.35 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
महिन्द्रा एंड महिन्द्रा का शेयर करीब 29 रुपये की तेजी के साथ 1,549.25 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
सिपला का शेयर करीब 20 रुपये की तेजी के साथ 1,228.90 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
बीपीसीएल का शेयर करीब 5 रुपये की तेजी के साथ 355.30 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
शेयर बाजार के टॉप लूजर
रिलायंस का शेयर करीब 25 रुपये की गिरावट के साथ 2,443.75 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
अदानी एंटरप्राइजेज का शेयर करीब 23 रुपये की गिरावट के साथ 2,472.45 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
हिन्डाल्को का शेयर करीब 4 रुपये की गिरावट के साथ 446.30 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
नेस्ले का शेयर करीब 154 रुपये की गिरावट के साथ 22,034.45 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
एचसीएल टेक का शेयर करीब 8 रुपये की गिरावट के साथ 1,146.45 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
जानिए कब हुई थी सेंसेक्स की शुरुआत
मुम्बई शेयर बाजार (बीएसई) के एक सूचकांक सेंसेक्स है। मुंबई शेयर बाजार के लिए इसे 1986 में तैयार किया गया था। तभी से यह न सिर्फ भारत बल्कि दुनिया भर में इस महत्व पूर्ण सूचकांक समझा जाता है। सेंसेक्स में बीएसई की 30 कंपनियों को शामिल किया जाता है। पहले सेंसेक्स के अंकों की गणना मार्केट कैपिटलाइजेशन-वेटेज मेथाडोलाजी के आधार पर होती है, लेकिन अब फ्री फ्लोट मार्केट कैपिटलाइजेशन-वेटेज मेथाडोलाजी के आधार पर की जाती है। सेंसेक्स का आधारवर्ष 1978-79 है।
जानिए कब हुई थी निफ्टी की शुरुआत
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का प्रमुख सूचकांक निफ्टी है। निफ्टी में एनएसई की टॉप 50 कंपनियों को शामिल कर सूचकांक का स्तर पर तय किया जाता है। निफ्टी सूचकांक निफ्टी दो शब्दों को मिला कर बनाया गया है। यह हैं नेशनल और फिफ्टी। निफ्टी का आधार वर्ष 1995 है। निफ्टी-50 में एनएसई की टॉप 50 कंपनियों को फ्री फ्लोट मार्केट कैप के आंकड़ों के आधार पर सिलेक्ट किया जाता है।
कैसे खरीद सकते हैं शेयर बाजार से शेयर
शेयर बाजार में अगर किसी की निवेश की इच्छा है तो उसे पहले किसी शेयर ब्रोकर के पास एक डीमैट और ट्रेडिंग खाता खुलवाना पड़ेगा। सीधे स्टॉक एक्सचेंज से शेयर नहीं खरीदे जा सकते हैं। डीमैट और ट्रेडिंग खाता खुलवाने के लिए पैन, आधार और बैंक खाते की जरूरत पड़ती है। अगर यह दस्तावेज हैं, तो आराम से किसी ब्रोकर के पास खाता खुलवा कर शेयर बाजार में निवेश शुरू किया जा सकता है।
More From GoodReturns

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

शेयर बाजार में आज बड़ा एक्शन: इंफोसिस-इंडिगो के नतीजों और कैलिबर माइनिंग की लिस्टिंग पर रखें नजर, इन 7 स्टॉक्स में दिखेगी हलचल!

Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?

Q1 Results Today: L&T, HUL और वरुण बेवरेजेस के नतीजों का दिन! जानें किन शेयरों में दिखेगा बड़ा एक्शन

MV Electrosystems IPO: आज से खुला निवेश का मौका, ₹400-₹425 प्राइस बैंड और जरूरी डिटेल्स

Indo-MIM IPO: लिस्टिंग गेन का लालच या SIP की लंबी रेस? निवेश से पहले ये जरूर पढ़ें

Godfrey Phillips Share: कमजोर नतीजों से टूटा निवेशकों का भरोसा, शेयर में 8% तक की बड़ी गिरावट

Market Strategy: Index नहीं, सही Stocks चुनिए; गिरावट में हो सकती है कमाई!

Indo-MIM IPO अलॉटमेंट: आज जारी हो रहा है स्टेटस, क्या आपको शेयर मिले? ऐसे चेक करें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

बाजार में गिरावट: SIP रोकें या जारी रखें? जानें निवेश का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications