Share Market Closing Today, 29 Sep: नवरात्रि का त्योहार शुरु होने के बाद से लगातार भारतीय शेयर बाज़ार में कमज़ोरी देखी जा रही है। इसके साथ हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार (29 सितंबर) को भी गिरावट का सिलसिला बरकरार रहा और घरेलू शेयर बाज़ार में भारी उतार-चढ़ाव भरे कारोबारी सत्र के बाद गिरावट आई। आखिर में दोनों प्रमुख बेंचमार्क सूचकांक थोड़ी कमज़ोरी के साथ लाल निशान पर बंद हुए। लगातार 7 कारोबारी दिनों में गिरावट के बाद बाज़ार बंद हुआ है।

सत्र के दौरान बीएसई सेंसेक्स ने 80,248.84 का दिन का निचला स्तर बनाया जबकि एनएसई निफ्टी50 24,606.20 के दिन के निचले स्तर पर पहुंच गया।
बंद होने पर बीएसई सेंसेक्स 61.52 अंक या 0.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ 80,364.94 पर और एनएसई निफ्टी 50 19.8 अंक या 0.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,634.9 पर था। लगभग 1837 शेयर बढ़े, 2163 शेयर गिरे और 171 शेयर अपरिवर्तित रहे।
Top Gainers & Losers (टॉप गेनर्स और लूज़र्स)
बीएसई में टाइटन, एसबीआई, ट्रेंट और एनटीपीसी सबसे ज़्यादा लाभ में रहे। दूसरी ओर, एक्सिस बैंक, मारुति सुजुकी, भारती एयरटेल और आईसीआईसीआई बैंक सबसे ज़्यादा पिछड़ने वाले शेयरों में शामिल रहे।
वहीं, निफ्टी पर एक्सिस बैंक, मारुति सुजुकी, एलएंडटी, अपोलो हॉस्पिटल्स, डॉ रेड्डीज लैब्स सबसे ज़्यादा गिरने वाले शेयरों में शामिल रहे, जबकि इटरनल, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, इंडसइंड बैंक, टाइटन कंपनी और विप्रो के शेयर बढ़त में रहे।
सेक्टोरल इंडेक्स का हाल (Sectoral Index)
सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो निफ्टी फार्मा और ऑटो क्रमशः 0.15 प्रतिशत और 0.18 प्रतिशत गिरे। इस बीच, तेल एवं गैस, पीएसयू बैंक, ऊर्जा और रियल्टी सेक्टरों में 1-1 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई, जबकि मीडिया इंडेक्स में लगभग 1 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।
व्यापक बाजार में, निफ्टी मिडकैप 100 सूचकांक 0.27 प्रतिशत बढ़कर बंद हुआ, जबकि निफ्टी स्मॉलकैप 100 सूचकांक 0.07 प्रतिशत गिर गया। वहीं, बीएसई मिडकैप इंडेक्स 0.3 फीसदी बढ़ा, जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स में मामूली गिरावट आई।
रुपया गिरावट के साथ बंद
भारतीय रुपया शुक्रवार के 88.71 के मुकाबले सोमवार को गिरकर 88.76 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
