Stock Market Closing Today: त्योहारी सीजन के बीच लगातार घरेलू शेयर बाज़ार में कमजोरी देखी जा रही है और आज यानी गुरुवार (25 सितंबर) को बड़ी गिरावट के साथ बंद हुए। आईटी और ऑटो सेक्टर में दबाव के चलते बाज़ार में यह गिरावट आई। इस हफ्ते लगातार चौथा कारोबारी सत्र है जब दोनों प्रमुख बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स-निफ्टी में कमज़ोरी दर्ज हुई है।
सत्र के दौरान सेंसेक्स 600 अंक से अधिक टूट गया जबकि निफ्टी में 150 से अधिक अंक की कमज़ोरी दर्ज हुई। इस बड़ी गिरावट के चलते जहां एनएसई निफ्टी फिर से 25000 के नीचे फिसल गया जबकि बीएसई सेंसेक्स 81200 के नीचे आ गया।

बंद होने पर, सेंसेक्स 555.95 अंक या 0.68 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81,159.68 पर और निफ्टी 166.05 अंक या 0.66 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,890.85 पर रहा। लगभग 1405 शेयरों में तेजी आई, 2586 शेयरों में गिरावट आई और 125 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।
टॉप गेनर्स और लूज़र्स (Top Gainers & Losers)
निफ्टी पर टाटा मोटर्स, ट्रेंट, श्रीराम फाइनेंस, अदानी एंटरप्राइजेज, डॉ रेड्डीज लैब्स, सिप्ला, जियो फाइनेंशियल सर्विसेज, ग्रासिम इंडस्ट्रीज, टीसीएस, पावर ग्रिड प्रमुख गिरावट वाले शेयरों में शामिल रहे, जबकि भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, हिंडाल्को, एक्सिस बैंक, ओएनजीसी, हीरो मोटोकॉर्प बढ़त वाले शेयरों में शामिल रहे।
वहीं, पावर ग्रिड, टाटा मोटर्स, ट्रेंट, टीसीएस, एशियन पेंट्स, एनटीपीसी, अदाणी पोर्ट्स, बजाज फिनसर्व, एचसीएल टेक, टाइटन, एमएंडएम, बजाज फाइनेंस, एलएंडटी, इटरनल, रिलायंस इंडस्ट्रीज और कोटक बैंक 3 फीसदी तक की गिरावट के साथ सेंसेक्स में टॉप लूजर्स रहे।
Sectoral Index (सेक्टोरल इंडेक्स का हाल)
व्यापक बाजारों में, निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 0.64 फीसदी और निफ्टी स्मॉलकैप 0.57 फीसदी फिसल गया। वहीं, बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक 0.7% गिरे।
सेक्टोरल मोर्चे पर, मेटल (0.22% ऊपर) को छोड़कर, अन्य सभी सूचकांक कंज्युमर ड्युरेबल गुड्स, ऑटो, पावर, आईटी, रियल्टी में 1% की गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। सेक्टरों में, निफ्टी रियल्टी इंडेक्स 1.65 प्रतिशत की गिरावट के साथ लगातार दूसरे दिन सबसे अधिक गिरावट के साथ बंद हुआ। निफ्टी ऑटो इंडेक्स भी 0.9 फीसदी गिरा।
रुपया सपाट स्तर पर बंद
भारतीय रुपया बुधवार के 88.69 के बंद भाव की तुलना में गुरुवार को 88.67 प्रति डॉलर पर स्थिर बंद हुआ।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

आज खुले 4 नए IPO: करमतारा, एलसीसी समेत इन कंपनियों में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP

IPO Alert: आज से खुले 2 धमाकेदार IPO, ₹14,500 से शुरू करें निवेश, जानें GMP और पूरी डिटेल्स

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

दीपा ज्वैलर्स आईपीओ: आज आखिरी दिन, क्या अलॉटमेंट के लिए तैयार हैं आप?

शेयर बाजार में आज इन 5 शेयरों में मचेगी हलचल! RVNL और Mazagon Dock समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

अगस्त ऑटो सेल्स का धमाका: मारुति-टाटा की बिक्री में जबरदस्त उछाल, क्या आज इन शेयरों में आएगी तेजी?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
