Muhurat Trading Closing : संवत 2079 के पहले दिन दिवाली (मुहूर्त ट्रेडिंग) पर निफ्टी 17,700 के ऊपर बंद हुआ। सेंसेक्स 524.51 अंक या 0.88 फीसदी चढ़ कर 59831.66 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 154.50 अंक या 0.88 फीसदी उछल कर 17730.80 पर बंद हुआ। आज लगभग 2602 शेयरों में तेजी आई, जबकि 727 शेयरों में गिरावट आई। 153 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

ये हैं तेजी वाले शेयर
निफ्टी पर नेस्ले इंडिया, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी, लार्सन एंड टुब्रो और एसबीआई उन प्रमुख शेयरों में से रहे, जिनमें तेजी आई। वहीं गिरने वाले शेयरों में एचयूएल, कोटक महिंद्रा बैंक, एचडीएफसी लाइफ और अडानी एंटरप्राइजेज शामिल रहे। सभी सेक्टोरल इंडेक्स साथ हरे निशान में बंद हुए। बैंक और कैपिटल गुड्स इंडेक्स में 1-1 फीसदी की तेजी आई। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.5-1 फीसदी चढ़े।

मुहू्र्त ट्रेडिंग
दिवाली इलकौता ऐसा त्योहार है, जिस पर शेयर बाजार निवेशकों के लिए खुलता है। और न सिर्फ खुलता है, बल्कि ये बेहद खास रहता है। हालांकि शेयर बाजार दिवाली पर बंद ही रहता है। मगर शाम के समय लक्ष्मी जी की पूजा के बाद कुछ समय के लिए शेयर बाजार में कारोबार होता है, जिसे मुहूर्त ट्रेडिंग कहा जाता है। इस समय को शुभ माना जाता है।

तेजी की उम्मीद
दिवाली का दिन शुभ होता है। इसीलिए निवेशक कामना करते हैं कि शेयर बाजार में अगली दिवाली तक तेजी रहे। आम तौर पर मुहूर्त ट्रेडिंग में बिकवाली नहीं होती। बल्कि निवेशक स्टॉक्स में जम कर खरीदारी करते हैं। बीते वर्ष 4 नवंबर, 2021 को दिवाली थी। तब मुहूर्त ट्रेडिंग वाले सेंसेक्स 60000 के ऊपर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 17,921 पर रहा था। मगर बीते एक साल में शेयर बाजार में काफी गिरावट आई है। इसके कई कारण हैं। इनमें महंगाई, रूस यूक्रेन युद्ध, कर्ज की दरें बढ़ना, रुपये में कमजोरी और कच्चे तेल के दामों में उछाल शामिल है। पिछले साल के मुहूर्त ट्रेडिंग से सेंसेक्स 1,000 अंक और निफ्टी करीब 435 अंक नीचे है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
