नई दिल्ली। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया (एनएसई) दो अप्रैल 2020 को राम नवमी के दिन बंद रहेंगे। इसके अलावा आज धातु और सराफा सहित थोक कमोडिटी बाजार भी बंद रहेंगे। वहीं फॉरेक्स और कमोडिटी वायदा बाजारों में भी कोई ट्रेडिंग नहीं होगी।

बता दें कि 1 अप्रैल को सेंसेक्स 1,203.18 अंक यानी 4.08 फीसदी टूटकर 28,265.31 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी 343.95 अंक यानी 4 फीसदी गिरकर 8,253.80 के स्तर पर बंद हुआ था। कल के कारोबार में टेक महिन्द्रा, कोटक महिन्द्रा बैंक, टीसीएस, इनफोसिस और यूपीएल निफ्टी के टॉप लूजर थे। वहीं, हीरो मोटोकार्प, ग्रेसिम, बजाज ऑटो, बजाज फिनसर्व और टाइटन कंपनी में सबसे ज्यादा बढ़त देखने को मिली थी। कल के कारोबार में सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए थे। 1 अप्रैल को मिड और स्मॉलकैप शेयरों में 1-2 फीसदी की गिरावट हुई थी।
जानकारों के अनुसार ग्लोबल मार्केट के नकारात्मक संकेतों, घरेलू बाजार और इकोनॉमी की अनिश्चितताओं, बैंकिंग सेक्टर की मुश्किलों और खराब ऑटो आंकड़ों के बाद वित्तवर्ष का पहला दिन गिरावट के साथ शुरू हुआ। एफआईआई ने मार्च में इक्विटी में लगभग 62,000 करोड़ रुपये की शुद्ध बिक्री की है। कोरोना वायरस को बढ़ते संक्रमण के बीच बाजार को आगे स्थितियां और खराब होने की आशंका है।
यह भी पढ़ें : ये कारें हैं चोरों के निशाने पर, हो जाएं सतर्क
More From GoodReturns

SEBI के नए ETF नियम: ट्रेडिंग का तरीका बदल गया, अब कैसे लगाएं सही ऑर्डर?

बाजार में गिरावट से घबराएं नहीं: FD, T-Bills या लिक्विड फंड, निवेश के लिए कौन सा विकल्प है बेस्ट?

शेयर बाजार में आज इन 5 शेयरों में मचेगी हलचल! RVNL और Mazagon Dock समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

अगस्त ऑटो सेल्स का धमाका: मारुति-टाटा की बिक्री में जबरदस्त उछाल, क्या आज इन शेयरों में आएगी तेजी?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?



Click it and Unblock the Notifications
