नई दिल्ली, नवंबर 22। कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स 1,170 अंक या 1.96% की गिरावट के साथ 58,465 पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 50 348 अंक या 1.96% फिसल कर 17,416 पर बंद हुआ। बैंक निफ्टी 2.23% की गिरावट के साथ 37,128 पर बंद हुआ। अधिकांश मिडकैप और स्मॉल-कैप सूचकांकों में से प्रत्येक में 2% से अधिक की गिरावट देखी गई। आज की भारी गिरावट के बाद बीएसई की मार्केट कैपिटल के लिहाज से निवेशकों की दौलत में 7.86 लाख करोड़ रुपये की कमी आई।

कितनी रह गयी मार्केट कैपिटल
आज भारती एयरटेल 3.7% की बढ़त के साथ सेंसेक्स में टॉप बढ़त वाले शेयरों में रहा। इसके बाद एशियन पेंट्स, पावर ग्रिड और इंडसइंड बैंक का नंबर रहा। वहीं बजाज फाइनेंस 5.74% की गिरावट के साथ सबसे खराब प्रदर्शन करने वाला सेंसेक्स स्टॉक रहा। इसके बाद बजाज फिनसर्व, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एनटीपीसी रहे। आज कारोबार बंद होने पर बीएसई पर लिस्टेड कंपी की मार्केट कैपिटल 2,60,98,530.22 करोड़ रु रह गयी है।
सभी सेक्टर हुए कमजोर
आज सभी सेक्टोरल इंडेक्स में गिरावट आई। आज कुछ बड़े इवेंट में से एक टैरिफ कीमतों में बढ़ोतरी के बाद भारती एयरटेल, वोडा आइडिया को 8 फीसदी का फायदा,
अरामको डील रद्द होने से रिलायंस इंडस्ट्रीज में 4 फीसदी से ज्यादा की गिरावट और पेटीएम के शेयर में गिरावट का बरकरार रहना शामिल है। आज इसका शेयर 13 प्रतिशत गिरा।
गिरावट के अन्य कारण
अमेरिका सहित कई उपभोक्ताओं ने अपने तेल रिजर्व को रिलीज किया है। उन्होंने ऐसा कीमतों को बढ़ने से रोकने के लिए किया है। इससे तेल की कीमतों में गिरावट आई है, जो इस साल मुद्रास्फीति में उछाल का एक प्रमुख कारण रहा है। स्मॉल और मिड कैप में गिरावट से भी पूरे बाजार पर निगेटिव असर पड़ा है। आज निफ्टी स्मॉलकैप 0.84 फीसदी गिरा जबकि निफ्टी मिडकैप 0.83 फीसदी गिरा। एनएसई पर सबसे बड़ा सूचकांक निफ्टी 500 0.58 फीसदी नीचे आया।
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications