नई दिल्ली। आज रामनवमी है। इस अवसर पर आज मुम्बई शेयर बाजार (बीएसई) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) सहित कई मार्केट बंद हैं। इनमें मेटल और बुलियन सहित होलसेल कमोडिटी मार्केट शामिल हैं। आज कमोडिटी फ्यूचर्स और विदेशी मुद्रा बाजार में भी कारोबार नहीं होगा। वहीं 20 अप्रैल 2021 को सेसेंक्स 243.62 अंक यानी 0.51 फीसदी की गिरावट के साथ 47,705.80 के स्तर पर बंद हुआ है। इसके अलावा निफ्टी 63.10 अंक यानी 0.44 फीसदी की गिरावट के साथ 14,296.40 के स्तर पर बंद हुआ। इन बाजारो में अब कल यानी 22 अप्रैल को फिर से नियमित समय में कारोबार शुरू हेागा।

कल ये रहा था शेयर बाजार के अन्य इंडेक्स का हाल
कल यानी 20 अप्रैल को बीएसई में कारोबार के दौरान आईटी इंडेक्स 1 फीसदी तक गिर गया था। वहीं बैंकिंग और एफएमसीजी इंडेक्स भी गिरा था। हालांकि अंत में बीएसई मिडकैप और स्माल कैप इंडेक्स बढ़कर बंद होने में कामयाबा रहे थे।
कल के निफ्टी के टॉप गेनर
डा रेड्डीज लैब का शेयर करीब 189 रुपये की तेजी के साथ 5,156.75 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
बजाज फिनसर्व का शेयर करीब 350 रुपये की तेजी के साथ 9,819.40 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
बजाज फिनांस का शेयर करीब 134 रुपये की तेजी के साथ 4,613.65 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
एचडीएफसी लाइफ का शेयर करीब 19 रुपये की तेजी के साथ 685.20 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
बजाज ऑटो का शेयर करीब 85 रुपये की तेजी के साथ 3,600.90 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
कल के निफ्टी के टॉप लूजर
अल्ट्राटेक सीमेंट का शेयर करीब 309 रुपये की गिरावट के साथ 6,200.85 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
एचसीएल टेक का शेयर करीब 33 रुपये की गिरावट के साथ 961.30 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
एचडीएफसी का शेयर करीब 76 रुपये की गिरावट के साथ 2,415.90 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
ग्रेसिम का शेयर करीब 33 रुपये की गिरावट के साथ 1,291.90 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
श्री सीमेंट का शेयर करीब 737 रुपये की गिरावट के साथ 29,320.70 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
