
Share market opening : ग्लोबल मार्केट में बिकवाली के प्रभावों के कारण आज भारतीय स्टॉक मार्केट गिरावट के साथ खुला। आज सेंसेक्स 264 अंकों की गिरावट के साथ 61534 के स्तर पर खुला, तो वहीं, निफ्टी 95 अंकों की गिरावट के साथ 18319 के स्तर पर खुला। बैंक निफ्टी की तेज रफ्तार पिछले दो दिनों से थम गई है, आज यह 236 अंकों की गिरावट के साथ 43261 के स्तर पर खुला।
रुपए में भी रही गिरावट
ग्लोबल ट्रेंड को देखते हुए आज रुपए में भी गिरावट है। आज रुपया डॉलर के मुकाबले 9 पैसे की गिरावट के साथ 82.85 के स्तर पर ओपेन हुआ।
टॉप गेनर
गेल इंडिया का शेयर आज 2.31 प्रतिशत की तेजी के साथ 99.50 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है
पीआई इंडस्ट्रिज का शेयर आज 1.57 प्रतिशत की तेजी के साथ 3540 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है
रिलायंस इंडस्ट्रिज का शेयर आज 1.23 प्रतिशत की तेजी के साथ 2610 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है
पॉवर ग्रिड कॉर्पोरेशन का शेयर आज 0.79 प्रतिशत के तेजी के साथ 218.20 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है
टॉप लूजर
मुथूट फाइनेंस का शेयर आज 2.07 प्रतिशत गिरावट के साथ 1078.50 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है
बर्जर पेंट का शेयर आज 1.97 प्रतिशत गिरावट के साथ 593.50 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है
सिमेंस का शेयर आज 1.76 प्रतिशत गिरावट के साथ 2913 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है
बैंक ऑफ बड़ौदा का शेयर आज 1.63 प्रतिशत गिरावट के साथ 181.60 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है
जानिए कब हुई थी सेंसेक्स की शुरुआत
मुम्बई शेयर बाजार (बीएसई) के एक सूचकांक सेंसेक्स है। मुंबई शेयर बाजार के लिए इसे 1986 में तैयार किया गया था। तभी से यह न सिर्फ भारत बल्कि दुनिया भर में इस महत्व पूर्ण सूचकांक समझा जाता है। सेंसेक्स में बीएसई की 30 कंपनियों को शामिल किया जाता है। पहले सेंसेक्स के अंकों की गणना मार्केट कैपिटलाइजेशन-वेटेज मेथाडोलाजी के आधार पर होती है, लेकिन अब फ्री फ्लोट मार्केट कैपिटलाइजेशन-वेटेज मेथाडोलाजी के आधार पर की जाती है। सेंसेक्स का आधारवर्ष 1978-79 है।
जानिए कब हुई थी निफ्टी की शुरुआत
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का प्रमुख सूचकांक निफ्टी है। निफ्टी में एनएसई की टॉप 50 कंपनियों को शामिल कर सूचकांक का स्तर पर तय किया जाता है। निफ्टी सूचकांक निफ्टी दो शब्दों को मिला कर बनाया गया है। यह हैं नेशनल और फिफ्टी। निफ्टी का आधार वर्ष 1995 है। निफ्टी-50 में एनएसई की टॉप 50 कंपनियों को फ्री फ्लोट मार्केट कैप के आंकड़ों के आधार पर सिलेक्ट किया जाता है।
कैसे खरीद सकते हैं शेयर बाजार से शेयर
शेयर बाजार में अगर किसी की निवेश की इच्छा है तो उसे पहले किसी शेयर ब्रोकर के पास एक डीमैट और ट्रेडिंग खाता खुलवाना पड़ेगा। सीधे स्टॉक एक्सचेंज से शेयर नहीं खरीदे जा सकते हैं। डीमैट और ट्रेडिंग खाता खुलवाने के लिए पैन, आधार और बैंक खाते की जरूरत पड़ती है। अगर यह दस्तावेज हैं, तो आराम से किसी ब्रोकर के पास खाता खुलवा कर शेयर बाजार में निवेश शुरू किया जा सकता है।
More From GoodReturns

17 अगस्त 2026: बाजार की सुस्त शुरुआत के बीच इन स्टॉक्स में मचेगी हलचल, चेक करें F&O बैन लिस्ट

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 से 3:40 के बीच बदल जाएगी ट्रेडिंग, F&O ट्रेडर्स ऐसे तैयार करें वॉचलिस्ट

FINNIFTY एक्सपायरी: आज बाजार में बड़ा बदलाव! CAS टाइमिंग और इन स्टॉक्स पर रखें नजर

Stocks to Buy Today: 17 अगस्त को बाजार में हलचल, इन शेयरों पर रखें नजर - क्या आज बनेगा मुनाफा?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

बैंक निफ्टी एक्सपायरी: आज 13 अगस्त को इन लेवल्स पर रखें नजर, OI और IV का खेल समझें

Bank Nifty Expiry: आज की एक्सपायरी में इन 7 शेयरों में बनेगा पैसा? जानें बेस्ट इंट्राडे स्ट्रैटेजी

निफ्टी वीकली एक्सपायरी: इन 5 गलतियों से बचें, वरना एक्सपायरी के दिन डूब सकता है आपका पैसा

Share Market Recovery: गिरावट के बाद Nifty 24,350 के पार, अब आगे क्या?

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

महंगाई के आंकड़े आज: क्या आपकी EMI और निवेश पर पड़ेगा असर?



Click it and Unblock the Notifications