मुंबई। गुरु नानक जयंती के अवसर पर अवकाश होने के कारण आज मंगलवार को देश के शेयर बाजार एवं कमोडिटी वायदा बाजार में कारोबार बंद है। हालांकि कमोडिटी वायदा बाजार में शाम के सत्र में अंतर्राष्ट्रीय कमोडिटी के लिए कारोबार जारी रहेगा। पिछले सत्र में प्रमुख संवेदी सूचकांकों में मामूली बढ़त दर्ज की गई थी। इसके अलावा विदेशी मु्द्रा बाजार भी आज इसी उपलक्ष्य में बंद है। इससे पहले कल यानी सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 16 पैसे की कमजोरी के साथ 71.46 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।

पिछले सत्र में बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 21.47 अंकों की बढ़त के साथ 40,345.08 पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी महज 4.80 अंकों की बढ़त के साथ 11,913.45 पर बंद हुआ।
सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव का जन्म ननकाना साहिब (अब पाकिस्तान) में 1469 में आज ही के दिन हुआ था। इनका निधन करतारपुर में सन् 1539 हुआ था।
भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित करतारपुर कॉरीडोर को पाकिस्तान ने हाल ही में नौ नवंबर को भारत के सिख श्रद्धालुओं के लिए खोला है। गुरुनानक देव जी सिखों के प्रथम गुरु थे और इस साल उनका 550वां प्रकाशोत्सव मनाया जा रहा है।
यह भी पढ़ें : आधार : रेंट अग्रीमेंट से करें अपना पता अपडेट, जानें तरीका
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications