Bonus Issue Record Date : शेयर बाज़ार में हज़ारों स्टॉक लिस्ट हैं जिनमें से कुछ ही ऐसे शेयर हैं जिसने निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न दिया है। आज हम आपको यहां एक ऐसे स्टॉक के बारे में जानकारी दे रहे हैं जिसने निवेशकों को पिछले पांच साल में 1000 फीसदी का रिटर्न दिया है।

सबसे खास और बड़ी बात कि यह कंपनी अब अपने निवेशकों को फ्री में शेयर देने जा रही है। यानी कंपनी बोनस इश्यू करने वाली है। यदि आप इस कंपनी का शेयर लेना चाहते हैं तो आपके पास 4 दिन का मौका है। तो चलिए इस स्टॉक के बारे में डिटेल से बताते हैं..
हम यहां जिस कंपनी की बात कर रहे हैं वह मेटल सेक्टर में कामकाज करती है। इस कंपनी का नाम स्टीलकास्ट (Steelcast) है। कंपनी के शेयर बीते कारोबारी दिन शुक्रवार (22 अगस्त) को 1095.80 रुपये पर बंद हुए थे। स्टॉक का 52 सप्ताह का उच्च स्तर 1275.25 रुपये और 52 सप्ताह का निचला स्तर 632.05 रुपये है। कारोबार बंद होने के बाद बीएसई पर कंपनी का मार्केट कैप 2,217.90 करोड़ रुपये था।
Steelcast Bonus Share
एक्सचेंज फाइलिंग में दी गई जानकारी के अनुसार, कंपनी ने 5:1 के रेशियो में बोनस शेयर जारी करने की घोषणा की है। यानी कंपनी अपने पात्र शेयरधारकों को प्रति शेयर फ्री में 5 शेयर देगी।
Steelcast Bonus Share Record Date
फाइलिंग में कंपनी ने बताया कि बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने बोनस इश्यू को लेकर शेयरधारकों की पात्रता तय करने के लिए रिकॉर्ड डेट के तौर पर 29 अगस्त को तय किया है। यानी आपके पास कंपनी के शेयर 29 अगस्त तक होंगे तो आपको बोनस शेयर का लाभ मिलेगा।
ऐसे में देखें तो आपके पास इसका लाभ लेने के लिए 4 दिन का समय शेष है, क्योंकि T+1 सेटलमेंट रूल के तहत जिस दिन शेयर खरीदा जाता है उसके अगले एक कारोबारी दिन में डीमैट खाते में ट्रांसफर होते हैं। ऐसे में यदि आप 29 अगस्त को शेयर खरीदेंगे तो रिकॉर्ड डेट से चूक जाएंगे जबकि एक दिन पहले खरीदने पर 29 अगस्त को आपके डीमैट खाते में स्टॉक ट्रांसफर हो जाएगा।
Steelcast Share Price History : दमदार रिटर्न
पिछले 6 महीनों में कंपनी के शेयर 34 फीसदी से अधिक जबकि एक हफ्ते में 5 फीसदी से अधिक चढ़े हैं। वहीं, इस साल अब तक कंपनी के शेयर 27 फीसदी और एक साल में 64 फीसदी से अधिक उछले हैं। पिछले तीन साल में निवेशकों को 155 फीसदी से अधिक जबकि 10 साल में 2000 फीसदी से अधिक का मल्टीबैगर रिटर्न मिले हैं।
(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है. गुडरिटर्न्स की ओर से निवेश की सलाह नहीं है. यह ब्रोकरेज की ओर से सलाह दी गई है. शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है. किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर परामर्श करें.)
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
