SBI Jobs 2024: भारतीय स्टेट बैंक वित्त वर्ष 2024-25 में 10,000 की बंपर भर्ती करने वाला है। बैंक यह नई भर्ती आम बैंकिंग जरूरतों और अपनी टेक पॉवर को बढ़ावा देने के लिए करेगा।
एसबीआई के चेयरमैन सीएस शेट्टी ने पीटीआई को जानकारी देकर बताया है, 'हम टेक के साथ-साथ सामान्य बैंकिंग के क्षेत्र में भी अपने वर्कफोर्स को मजबूत कर रहे हैं। हमने हाल ही में एंट्री लेवल और उससे थोड़े उच्च स्तर पर लगभग 1,500 टेक से जुड़े लोगों की भर्ती की घोषणा की है।' बैंक ने बेहतर कस्टमर सर्विस सुनिश्चित करने और अपने डिजिटल चैनलों की अच्छा बनाने के लिए टेक में पर्याप्त निवेश किया है।

टेक पोस्ट पर एसबीआई में होंगी अधिक भर्ती (SBI Recruitment 2024 Apply Online)
एसबीआई के चेयरमैन ने ये भी बताया है, 'हमारी टेक भर्ती डेटा वैज्ञानिकों, डेटा आर्किटेक्ट्स, नेटवर्क ऑपरेटरों आदि जैसे विशेष नौकरियों पर भी है। हम उन्हें प्रौद्योगिकी पक्ष में विभिन्न प्रकार की नौकरियों के लिए भर्ती कर रहे हैं.. इसलिए, कुल मिलाकर, हमारी वर्तमान वर्ष की आवश्यकता लगभग 8,000 से 10,000 लोगों की होगी। हेडकाउंट को विशेष और सामान्य दोनों पक्षों में जोड़ा जाएगा।'
मार्च 2024 तक बैंक के कुल कर्मचारियों की संख्या 2,32,296 थी। इसमें से पिछले वित्त वर्ष के अंत में 1,10,116 अधिकारी बैंक में वर्किंग थे।
डिजिटलाइजेशन पर भी है फोकस (SBI Recruitment 2024)
कैपिसिटी बिल्डिंग के बारे में पूछे जाने पर एसबीआई के चेयरमैन शेट्टी ने बताया कि यह एक कंटीन्यूअस प्रोसेस है और बैंक ग्राहकों की उभरती जरूरतों को पूरा करने के लिए मौजूदा कर्मचारियों को रिट्रेनिंग और उन्नत बनाता है।
उन्होंने ये कहा, 'ग्राहकों की अपेक्षाएं बदल रही हैं, तकनीक बदल रही है, डिजिटलीकरण को अधिक रूप से अपनाया जा रहा है। इसलिए, हम सभी स्तरों पर अपने कर्मचारियों को लगातार नया कौशल प्रदान कर रहे हैं।'
इसके अलावा, उन्होंने ये भी बताया कि बैंक ग्राहकों की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने और बेहतर बैंकिंग अनुभव प्रदान करने के लिए कुछ विशिष्ट क्षेत्रों में विशेष कौशल विकास भी प्रदान करता है।
नेटवर्क विस्तार के बारे में शेट्टी ने कहा कि एसबीआई चालू वित्त वर्ष में देश भर में 600 शाखाएं खोलने की योजना बना रहा है। मार्च 2024 तक एसबीआई के पास देश भर में 22,542 शाखाओं का नेटवर्क है।
600 नई एसबीआई ब्रांच भी खोली जाएंगी (State Bank of India Recruitment)
उन्होंने जानकारी दी कि, 'यह मुख्य रूप से उभरते क्षेत्रों पर केंद्रित होगी। बहुत सी आवासीय कॉलोनियां हमारे दायरे में नहीं आती हैं। चालू वर्ष में हम लगभग 600 ब्रांच खोलने की योजना बना रहे हैं।'
विशाल शाखा नेटवर्क के अलावा, एसबीआई 65,000 एटीएम और 85,000 बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट के माध्यम से अपने ग्राहकों तक पहुंचता है। उन्होंने ये भी कहा, "हम लगभग 50 करोड़ ग्राहकों को सेवा प्रदान करते हैं और हमें यह कहते हुए गर्व होता है कि हम हर भारतीय और उससे भी जरूरी रूप से प्रत्येक भारतीय परिवार के बैंकर हैं।"
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications