State Bank of India New Chairman: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के नए चेयरमैन के पद के लिए सबसे आगे दौड़ में भारतीय स्टेट बैंक के तीन प्रबंध निदेशक-सी.एस सेट्टी, अश्विनी कुमार तिवारी और विनय एम. टोंसे शामिल हैं।
देश के सबसे बड़े बैंक को जल्द ही पता चल जाएगा कि उसके मुंबई मुख्यालय की 18वीं मंजिल में चेयरमैन पद कौन संभालेगा।

नए चेयरमैन के पद पर होगी नियुक्ति
इसकी जानकारी रखने वाले सूत्रों ने बताया कि वित्तीय सेवा संस्थान ब्यूरो (एफएसआईबी), केंद्र सरकार के तहत एक स्वायत्त निकाय, अध्यक्ष पद के लिए एक उम्मीदवार की सिफारिश करने के लिए 21 मई को साक्षात्कार आयोजित करेगा।
आपको बता दें कि स्टेट बैंक के चेयरमैन पद के लिए एफएसआईबी 21 और 22 मई को साक्षात्कार करेगा, क्योंकि एसबीआई के मौजूदा चेयरमैन यानी दिनेश कुमार खारा का कार्यकाल इस साल अगस्त में खत्म होने वाला है।
एफएसआईबी एक स्वायत्त संस्था है, जो सार्वजनिक क्षेत्र के वित्तीय संस्थानों के वरिष्ठ अधिकारियों की नियुक्ति की सिफारिश करता है। इसकी स्थापना 2022 में की गई थी। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के पूर्व सचिव भानु प्रताप शर्मा इसके प्रमुख हैं।
इसके साथ ही वित्तीय सेवा विभाग और सार्वजनिक उद्यम विभाग के सचिव सदस्य के रूप में शामिल हैं। इसके अलावा ब्यूरो में अन्य विशेषज्ञ सदस्य भी शामिल हैं।
सूत्रों की जानकारी के अनुसार, एसबीआई के 4 प्रबंध निदेशक इस समय पद की दौड़ में सबसे आगे हैं। इस समय एसबीआई में सीएस शेट्टी, अश्विनी कुमार तिवारी, आलोक कुमार चौधरी और विनय एम तोंसे एमडी के पद पर काम कर रहे हैं।
एफएसआईबी ने पहले ही राणा आशुतोष कुमार सिंह के नाम की सिफारिश एसबीआई के प्रबंध निदेशक पद के लिए की है। अक्टूबर 2023 में खारा का कार्यकाल 28 अगस्त, 2024 तक उनके 63 साल उम्र तक के लिए बढ़ा दिया गया था।
जानिए कौन है दिनेश कुमार खारा
साल 2020 में केंद्र सरकार ने दिनेश कुमार खारा को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का नया चेयरमैन नियुक्त कर दिया था। इनके नीचे पद पर चार मैनेजिंग डायरेक्टर्स हैं।
एसबीआई के मैनेजिंग डायरेक्टर बनने से दिनेश एसबीआई म्यूचुअल फंड्स मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड के एमडी और सीईओ थे। उन्होंने 1984 में एसबीआई में एक प्रॉबेशनरी ऑफिसर के तौर पर काम शुरू किया था।
दिनेश कुमार बोर्ड लेवल पोजिशन पर हैं और एसबीआई की गैर-वित्तीय इकाइयों के कारोबार की निगरानी करते हैं। वह एसबीआई की ग्लोबल बैंकिंग डिविजन के प्रमुख हैं।
दिनेश कुमार ने एसबीआई के पांच एसोसिएट्स बैंक और भारतीय महिला बैंक की एसबीआई में विलय के समय अहम भूमिका निभाई थी।
आपको बता दें कि भारत सरकार ने पिछले साल 5 अक्टूबर को भारतीय स्टेट बैंक के अध्यक्ष दिनेश खारा का कार्यकाल अगस्त 2024 तक बढ़ा दिया था। जो उनका वर्तमान कार्यकाल निर्धारित किया गया था वह अक्टूबर में खत्म होना था।
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
