अगर आप सस्ते में घर या दुकान खरीदना चाहते हैं तो एसबीआई आपकी मदद कर सकता है। बैंक 30 सितंबर 2020 को कुछ आवासीय/कमर्शियल प्रॉपर्टीज की ई-नीलामी करने जा रहा है।
नई दिल्ली: अगर आप सस्ते में घर या दुकान खरीदना चाहते हैं तो एसबीआई आपकी मदद कर सकता है। बैंक 30 सितंबर 2020 को कुछ आवासीय/कमर्शियल प्रॉपर्टीज की ई-नीलामी करने जा रहा है। इस दौरान 1000 से ज्यादा प्रॉपर्टीज को नीलामी के लिए रखा जाएगा। इन प्रॉपर्टीज में ओपन प्लॉट, रेजिडेंशियल, इंडस्ट्रियल व कमर्शियल प्रॉपर्टी शामिल हैं। बिना किसी डाक्यूमेंट के मात्र 3 मिनट में ये Bank दे रहा 50000 रु का Loan ये भी पढ़ें

सस्ते में मकान और दुकान खरीदने का मौका
जानकारी दें कि ये उन लोगों की गिरवीं संपत्तियां हैं, जो बैंक का कर्ज चुकाने में नाकाम रहे हैं और अब एसबीआई उनसे बकाया वसूलने के लिए इन प्रॉपर्टीज की नीलामी करने जा रहा है। एसबीआई की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, बैंक गिरवीं/कोर्ट के आदेश से कुर्क की गईं अचल संपत्तियों को नीलामी के लिए रखते वक्त बेहद पारदर्शिता से काम करता है। बैंक उन सभी संबंधित जानकारियों को उपलब्ध कराता है, जो प्रॉपर्टी को बिडर्स के लिए आकर्षक बनाएं ताकि वे नीलामी में भाग लें।
ग्राहक खरीदने से पहले कर सकते प्रॉपर्टी का निरीक्षण
बैंक का यह भी कहना है कि वह संपत्ति के फ्रीहोल्ड या लीजहोल्ड होने, उसकी माप, स्थान आदि समेत अन्य जानकारियां भी नीलामी के लिए जारी सार्वजनिक नोटिस में देता है। नीलामी से संबंधित एसबीआई शाखाओं में कान्टैक्ट के लिए निर्दिष्ट व्यक्ति मौजूद है, जिससे ई-नीलामी में प्रॉपर्टी खरीदने में रुचि रखने वाला व्यक्ति नीलामी की प्रक्रिया और संबंधित प्रॉपर्टी के बारे में किसी भी तरह की स्पष्टता के लिए संपर्क कर सकता है। इसके साथ ही प्रॉपर्टी का निरीक्षण भी कर सकता है।
मेगा ई-ऑक्शन के लिए जरूरी डाक्यूमेंट्स
- ई-नीलामी नोटिस में उल्लिखित विशेष संपत्ति के लिए ईएमडी (अर्नेस्ट मनी जमा)
- केवाईसी संबंधित डाक्यूमेंट्स बैंक शाखा में जमा किया जाना है।
- वैलिड डिजिटल सिग्नेचर प्राप्त करने के लिए बोलीदाता ई-नीलामीकर्ता या किसी अन्य अधिकृत एजेंसी से संपर्क कर सकते हैं।
- लॉग-इन आईडी और पासवर्ड संबंधित ब्रांच को ईएमडी और केवाईसी डाक्युमेंट्स जमा करने के बाद ई-नीलामीकर्ता द्वारा बोलीदाताओं की ईमेल आईडी पर लॉग-इन आईडी व पासवर्ड भेजा जाएगा।
मेगा ई-नीलामी से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए यहां करें संपर्क
नीलामी नियमों के अनुसार, ई-नीलामी की तारीख पर नीलामी वाले घंटों में बिडर्स को लॉग-इन कर बोली लगानी होगी। वहीं बैंक की वेबसाइट पर कुछ लिंक्स भी मौजूद हैं। इन पर जाकर प्रॉपर्टी से संबंधित जानकारी और उनकी लोकेशंस पता की जा सकती हैं। इसके अलावा ई-नीलामी में भाग लेने और बोली लगाने से जुड़ी जानकारी भी हासिल की जा सकती है। ये लिंक्स इस तरह है,
- सी1 इंडिया प्राईवेट लिमिटेड: https://www.bankeauctions.com/Sbi
- ई-प्रोक्योरमेंट टेक्नोलॉजीज लि.: https://sbi.auctiontiger.net/EPROC/
- प्रॉपर्टी के डिस्प्ले के लिए : https://ibapi.in
- नीलामी प्लेटफॉर्म के लिए: https://www.mstcecommerce.com/auctionhome/ibapi/index.jsp
More From GoodReturns

Augmont Enterprises IPO: आज से खुला मौका! ₹788 के शेयर पर दांव लगाएं या रहें दूर?

इनकम टैक्स रिफंड 'On Hold' है? घबराएं नहीं, इन 5 आसान स्टेप्स से तुरंत पाएं पैसा

Petrol, Diesel Price Today: आज 21 अगस्त को आपके शहर में क्या है नया रेट? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

होर्मुज संकट: ICEGATE की नई एडवाइजरी, वापस आ रहे कार्गो के लिए जरूरी गाइडलाइन्स

RBI G-Sec Auction: आज ₹28,000 करोड़ की नीलामी, रिटेल निवेशक ऐसे लगाएं बोली और पाएं मौका

IPO Alert: 24 अगस्त से खुल रहे हैं 3 बड़े IPO, निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

रुपया 95.6 के पार: क्या घबराएं या निवेश बदलें? जानें आज की सही रणनीति

ITR e-Verification Deadline: 23 जुलाई को रिटर्न भरा था? आज रात तक निपटा लें ये काम, वरना अटक सकता है रिफंड

क्या आपको भी मिला 'फ्री लैपटॉप 2026' का मैसेज? सावधान, यह है बड़ा साइबर फ्रॉड!

EPFO EEC 2026: पुरानी कंपनी ने पीएफ नहीं काटा? तो ये है आखिरी मौका, ऐसे पाएं अपना हक

Bank Holidays: 26 और 28 अगस्त को बैंक रहेंगे बंद, काम निपटाने के लिए देखें पूरी लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications