नयी दिल्ली। जब से कोरोना आया है लोगों के सामने रोजगार का संकट बना हुआ है। पहले से स्थिति काफी सामान्य हो चुकी है। मगर पिछले साल रोजगार के हालात बहुत खराब थे। ऐसे में जिसे जैसे मौका लगा उसने वैसे कमाई का जरिया खोजा। कुछ लोगों ने नौकरी गंवाने के बाद बिजनेस शुरू किया। तो किसी का बिजनेस ठप्प हो गया इसलिए उसे छोटी-मोटी नौकरी करनी पड़ी। मगर कुछ लोग ऐसे रहे जिन्होंने धैर्य के साथ सही फैसले लिए और खुद के बॉस बन गए। यानी उन्होंने इस संकट के समय को अवसर में बदल दिया। कुछ ऐसा ही किया गाजियाबाद के एक व्यक्ति ने, जिसने अपनी मां की कुछ रेसिपी के दम पर स्टार्टअप खोला और लाखों की कमाई की। आइए जानते हैं पूरी कहानी।
क्या है बिजनेस
गाजियाबाद के अमन जैन हैदराबाद में एक कंपनी में एचआर थे। लॉकडाउन से पहले से अपने घर आए थे, मगर उनके वापस लौटने से पहले लॉकडाउन लग गया। फिर अमन ने घर पर ही कुछ बिजनेस करने का सोचा। अमन ने एमबीए डिग्री की हासिल की है। घर पर रहते हुए उन्होंने अपनी मां की कुछ रेसिपी ट्राई कीं। उनमें से अमन को अचार और स्नैक्स पसंद आया। यहीं से उनके दिमाग में बिजनेस का आइडिया आया।
अचार बनाना शुरू किया
उन्होंने लॉकडाउन के दौरान ही अपनी मां के साथ मिल कर अचार बनाना शुरू किया। अचार बन तो गया मगर इसे आगे कैसे बढ़ाया जाता? इसके लिए अमन ने अपने दोस्तों की मदद ली। दोस्तों ने टेस्ट करने के बाद अमन की मां के हाथ से बने अचार को आगे बढ़ाना शुरू किया। इसके बाद अमन ने व्हाट्सएप की मदद ली और उनका बिजनेस बढ़ता चला गया।
मिलाया कूरियर कंपनी से हाथ
अचार की डिलिवरी के लिए अमन ने एक डिलिवरी कपनी से हाथ मिलाया। वे एक वेबसाइट भी चलाते हैं, जिससे वे प्रोडक्ट्स की सप्लाई करते हैं। दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार अमन अपने बिजनेस और सप्लाई में सोशल मीडिया की भी मदद ले रहे हैं। शुरुआत में उन्होंने केवल एक अचार तैयार किया था। मगर मांग बढ़ने के चलते अब वे दर्जन भर अलग-अलग उत्पाद करते हैं।
स्नैक्स और मिठाइयां
अमन के प्रोडक्ट्स की लिस्ट में स्नैक्स और मिठाइयां भी शामिल हो चुकी हैं। उन्हें औसतन एक महीने में 100 ऑर्डर मिलते हैं। मगर त्योहारी सीजन में यह संख्या 16 गुना तक बढ़ जाती है। क्योंकि त्योहारी सीजन में उन्हें एक हफ्ते में 400 तक ऑर्डर मिलते हैं। अमन और उनकी मां के अलावा उनके परिवार के बाकी सदस्य भी बिजनेस में मदद करते हैं। अमन आचार की सामग्री को जुटाते हैं और ऑर्डर तथा मार्केटिंग संभालते हैं। रेसिपी उनकी मां की होती है। अमन की बहन और बाकी लोग आचार तैयार करते हैं।
कितनी हुई कमाई
अमन अपना बिजनेस ठीक-ठाक जमा चुके हैं। पिछले 7-8 महीनों में उन्होंने 3 लाख रु कमा लिए हैं। अमन और उनकी मां के द्वारा तैयार किए गए प्रोडक्ट पूरी तरह घर पर तैयार किए गए होते हैं। इनमें कोई ऐसी चीज नहीं होती जिससे किसी की सेहत को नुकसान पुहंचे।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications