नई दिल्ली, अगस्त 1। 25 लाख रुपए का कर्ज लेकर सुनील वाचानी ने 30 वर्ष पहले 14 इंच के टीवी बनाने का बिजनेस शुरू किया था। यह व्यापार उन्होंने नई दिल्ली के बाहरी इलाके में एक किराए के मकान से शुरू किया था। आज उनकी कंपनी डिक्सन टेक्नोलॉजीज के पास करीब 50 मिलियन स्मार्टफोन सालाना बनाने की क्षमता है। उनकी कंपनी की बाजार वैल्यू आज 18000 करोड़ रुपए से भी ज्यादा की है। चलिए जानते है सुनील वाचानी की सफल होने की कहानी।
कंपनी में एक तिहाई हिस्सा
सुनील वाचानी और उनका परिवार आज देश के अरबपति परिवारों में गिने जाते है। वाचनी का कंपनी में एक तिहाई हिस्सा है। जिसकी कीमत लगभग 6500 करोड़ रुपए है। वाचानी एक उद्यमी परिवार से आते हैं। उनके पिता और भाई-बहनों ने वेस्टन ब्रांड के तहत इलेक्ट्रॉनिक्स और उपकरणों के निर्माण का व्यापार शुरू किया। उन्होंने भारत का पहला रंगीन टीवी और वीडियो रिकॉर्डर बनाया और एक वीडियो गेम पार्लर भी चलाया। वाचानी सिंधी हैं, जो भारत में एक छोटा समुदाय है, लेकिन वे व्यवसाय पर हावी हैं।
पहली कमाई 109 रूपये
अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद वाचानी ने वर्ष 1993 में अपने परिवार का व्यापार शुरू करने के बजाय खुद का व्यापार शुरू करने का फैसला लिया और उन्होंने अपनी कंपनी शुरू की। पहले उनको किसी भी बैंक ने उधार नहीं दिया क्योंकि उनके पास गारंटी के लिए कुछ नही था। उसने निर्यात अनुबंध के एवज में बैंक से पैसे ले लिए फिर वे बिजनेस करने के लिए काफी उत्साहित थे। उनकी खुशी का तब पता चला जब शुरू में पहली कमाई 109 रूपये के की।
आज काफी कमाई मोबाइल फोन बनाने से
पहले कंपनी ने सैमसंग और पैनासोनिक जैसी कंपनियों के लिए मोबाइल फोन बनाना शुरू किया था। आज डिक्शन को मोबाइल फोन बनाने से काफी कमाई होती है। पिछले वित्तीय वर्ष में अकेले मोबाइल फोन का राजस्व में 12 प्रतिशत का योगदान था और अगले वित्तीय वर्ष में अकेले मोबाइल से राजस्व का 44 फीसदी होने की संभावना है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
