नयी दिल्ली। अक्सर लोग अपना बिजनेस शुरू करना चाहते हैं। मगर आइडिया, संसाधन और पैसों की कमी की वजह से ऐसा नहीं कर पाते और जिंदगी का काफी हिस्सा नौकरी करते हुए गुजार देते हैं। बिजनेस शुरू करने का ख्याल आते ही पहला सवाल जहन में आता है पैसा और एक बड़ी जगह, जहां आप अपना सामान रख सकें या फैक्ट्री लगा सकें। मगर एक ऐसा बिजनेस भी है, जिसे शुरू करना काफी आसान है। इस बिजनेस को शुरू करने के लिए बहुत ज्यादा पूंजी की भी जरूरत नहीं है और तीसरी चीज आपको किसी बड़ी जगह की भी जरूरत नहीं होगी। जिस बिजनेस की जानकारी हम आपको देने जा रहे हैं उसे आप अपनी छत से शुरू कर सकते हैं। जी हां हम आपको बताने जा रहे हैं रूफटॉप फार्मिंग की।
छत पर उगाएं सब्जियां
आप रूफटॉप फार्मिंग के जरिए अपनी छत पर सब्जियां उगा सकते हैं। आप भारतीय सब्जियों के साथ-साछ छत पर विदेशी सब्जियां भी उगा सकते हैं। हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट के अनुसार अजमेर के रहने वाले एक व्यक्ति ने घर की छत पर कई तरह की सब्जियां उगाईं। इस कारोबार से अब वे अच्छी इनकम हासिल कर रहे हैं। उन्हें और उनके परिवार को ऑर्गेनिक सब्जियां भी मिल रही हैं। ऑर्गेनिक सब्जियां हेल्थ के लिए फायदेमंद होती हैं। इस छोटे कारोबार से वे अच्छा पैसा हासिल कर रहे हैं।
ऐसे करें छत पर खेती
हाइड्रोपोनिक खेती के जरिए छत पर सब्जियां उगाई जा सकती है। हाइड्रोपोनिक खेती एक इजरायली तकनीक है। इसमें सब्जियां उगाने के लिए मिट्टी की जरूरत नहीं होती, बल्कि सिर्फ पानी से ही खेती की जा सकती है। इसमें खाद के बजाय सूखे नारियल के छिलकों की जरूरत होती है। छिलकों का उपयोग कोकोपीट, जो नारियल की भूसी और खाद से तैयार की गई मिट्टी होती है, की तरह किया जाता है। इसी में सब्जियां उगाई जा सकती हैं।
ये चीजें उगाना है आसान
खेती के इस यूनीक तरीके से जो चीजें छत पर उगाई जा सकती हैं उनमें मेथी, पुदीना, बैंगन, पालक, टमाटर, फूलगोभी, शिमला मिर्च और भिंडी शामिल हैं। आप देसी टमाटर और तोरी उगाने का भी ऑप्शन है। खास बात ये है कि इसमें मिट्टी बजाय पानी का इस्तेमामल होता है, मगर पानी बर्बाद नहीं होता। अन्य खेती के तरीकों की तुलना में इसमें केवल 10 फीसदी पानी की जरूरत होती है।
सरकार करेगी मदद
मालूम हो कि ऑर्गेनिक खेती को बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार भी प्रयास कर रही है। सरकार आपको तकनीकी और वित्तीय मदद देगी। लोगों के पास आर्गेनिक खेती की जानकारी कम है। ये भी कम ही लोगों को मालूम है कि ये कमाई का अच्छा जरिया है। ये सारी जानकारी देने के लिए सरकार ने जैविक खेती पोर्टल की शुरुआत की है। इसका लिंक (https://www.jaivikkheti.in) हम आपको यहां दे रहे हैं। यहां से आप अपने सवालों के जवाब हासिल पा सकते हैं।
सरकारी देगी पैसा
आर्गेनिक खेती को बढ़ावा देने के लिए परंपरागत कृषि विकास योजना भी है। इसमें ऑर्गेनिक खेती के लिए प्रति हेक्टेयर 50000 रु दिए जाते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कुछ समय पहले कहा था कि केंद्र सरकार ने परंपरागत खेती को बढ़ावा देने के लिए 2015-16 से 2019-20 तक 1632 करोड़ रु आवंटित किए।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications