नई दिल्ली। अगर 3000 रुपये की मामूली रकम से पत्नी के नाम पर निवेश शुरू किया जाए तो उसे आराम से करोड़पति बनाया जा सकता है। यह काफी आसान तरीका है, लेकिन जरूरत है कि लम्बे समय तक धैर्य के साथ निवेश किया जाए। अगर बताई गई स्कीम के हिसाब से निवेश को जारी रखा जाए तो यह निवेश देखते ही देखते बढ़ता चला जाएगा। हालांकि इस स्कीम में बीच में पैसे निकालने या इस रोकने की सुविधा भी है। आइये जानते हैं कि
-कहां कराना होगा यह निवेश।
-कहां मिलेगा सबसे अच्छा रिटर्न।
-कितने साल के लिए करना होगा यह निवेश।
जानिए कहां करना होगा यह निवेश
अगर आप घटते ब्याज दर के दौर में सबसे अच्छा रिटर्न चाहते हैं तो आपको यह निवेश म्यूचुअल फंड में करना होगा। हाल ही जारी देश में तमाम दिक्कतों के बाद भी म्यूचुअल फंड अच्छा रिटर्न दे रहे हैं। ऐसे में अगर आप 3000 रुपये का निवेश किसी अच्छी म्यूचुअल फंड स्कीम में शुरू करेंगे तो आपकी पत्नी आराम से करोड़पति बन जाएगी।
जानिए कितने समय के लिए करना होगा निवेश
अगर आप 3000 रुपये से पत्नी के नाम पर म्यूचुअल फंड में निवेश करना चाहते हैं तो आपको 30 साल तक यह निवेश जारी रखना होगा। अगर यह निवेश पत्नी की 25 साल की उम्र में शुरू किया जाए तो वह आराम से 55 साल की उम्र में 1 करोड़ रुपये की मालिक होगी। वैसे अगर यह निवेश आप अगर 30 साल की जगह 25 साल भी चला लेंगे तो आपकी पत्नी के पास करीब 50 लाख रुपये का फंड तैयार हो जाएगा। आइये जानते हैं कि हर 5 साल के में आपका यह 3000 रुपये महीने का निवेश कितना होता जाएगा। यहां पर निवेश पर रिटर्न की गणना 12 फीसदी के आाधर पर की गई है। वहीं अंत में उन म्यूचुअल फंड स्कीम की लिस्ट भी दी गई है, जिन्होंने सिप माध्यम से निवेश पर 10 साल से लगातार हर साल 15 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है।
10 साल के बाद पत्नी का फंड होगा 7.5 लाख रुपये से ज्यादा का
अगर आप पत्नी के नाम पर शुरू किए गए इस निवेश को 10 साल तक जारी रखेंगे तो आपकी पत्नी के पास 7 लाख रुपये से ज्यादा का फंड तैयार हो जाएगा। इस दौरान 3000 रुपये महीने के हिसाब से आप कुल मिलाकर 3.60 लाख रुपये जमा करेंगे और आपको करीब 3.37 लाख रुपये रिटर्न के रूप में मिलेगा। इस प्रकार आपकी पत्नी के पास 10 साल के बाद करीब 7.5 लाख रुपये का फंड होगा।
15 साल के बाद पत्नी का फंड होगा 15 लाख रुपये से ज्यादा का
अगर आप पत्नी के नाम पर शुरू किए गए इस निवेश को 15 साल तक जारी रखेंगे तो आपकी पत्नी के पास 15 लाख रुपये से ज्यादा का फंड तैयार हो जाएगा। इस दौरान 3000 रुपये महीने के हिसाब से आप कुल मिलाकर 5.40 लाख रुपये जमा करेंगे और आपको करीब 9.74 लाख रुपये रिटर्न के रूप में मिलेगा। इस प्रकार आपकी पत्नी के पास 15 साल के बाद करीब 15 लाख रुपये का फंड होगा।
20 साल के बाद पत्नी का फंड होगा 30 लाख रुपये से ज्यादा का
अगर आप पत्नी के नाम पर शुरू किए गए इस निवेश को 20 साल तक जारी रखेंगे तो आपकी पत्नी के पास 30 लाख रुपये से ज्यादा का फंड तैयार हो जाएगा। इस दौरान 3000 रुपये महीने के हिसाब से आप कुल मिलाकर 7.20 लाख रुपये जमा करेंगे और आपको करीब 22.77 लाख रुपये रिटर्न के रूप में मिलेगा। इस प्रकार आपकी पत्नी के पास 20 साल के बाद करीब 30 लाख रुपये का फंड होगा।
25 साल के बाद पत्नी का फंड होगा 50 लाख रुपये से ज्यादा का
अगर आप पत्नी के नाम पर शुरू किए गए इस निवेश को 25 साल तक जारी रखेंगे तो आपकी पत्नी के पास 50 लाख रुपये से ज्यादा हो जाएगा। इस दौरान 3000 रुपये महीने के हिसाब से आप कुल मिलाकर 9 लाख रुपये जमा करेंगे और आपको करीब 47.93 लाख रुपये रिटर्न के रूप में मिलेगा। इस प्रकार आपकी पत्नी के पास 25 साल के बाद करीब 56.93 लाख रुपये का फंड होगा।
30 साल के बाद पत्नी हो जाएगी करोड़पति
अगर यह निवेश जारी रखा जाता है तो पत्नी 30 साल के बाद करोड़पति हो जाएगी। इस दौरान 3000 रुपये महीने के हिसाब से आप कुल मिलाकर 10.80 लाख का निवेश करेंगे और आपको कुल मिलाकर 95.09 लाख रुपये का फायदा मिलेगा। इस प्रकार आपकी पत्नी को कुल मिलाकर 30 साल के 1.05 करोड़ रुपये मिल जाएगा।
टॉप 5 म्यूचुअल फंड
नीचे दी गई म्यूचुअल फंड की स्कीमों ने पिछले 10 साल में सिस्टेमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान यानी सिप माध्यम से निवेश पर सबसे अच्छा रिटर्न दिया है।
-एसबीआई स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड स्कीम ने 10 साल में दिया है 19.59 फीसदी का हर साल औसतन रिटर्न।
-निप्पॉन इंडिया स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड स्कीम ने 10 साल में दिया है 14.94 फीसदी का हर साल औसतन रिटर्न।
-इंवेसको इंडिया मिडकैप म्यूचुअल फंड स्कीम ने 10 साल में दिया है 14.68 फीसदी का हर साल औसतन रिटर्न।
-डीएसपी मिडकैप म्यूचुअल फंड स्कीम ने 10 साल में दिया है 15.18 फीसदी का हर साल औसतन रिटर्न।
-कोटक इमर्जिंग इक्विटी म्यूचुअल फंड स्कीम ने 10 साल में दिया है 15.08 फीसदी का हर साल औसतन रिटर्न।
नोट : इन म्यूचुअल फंड का रिटर्न 7 नवंबर 2020 की एनएवी के आधार पर निकाला गया है।
More From GoodReturns

Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?

Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय

HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!

कच्चे तेल में बड़ी गिरावट: आज इन 5 सेक्टर्स के शेयरों में दिखेगी हलचल, चेक करें लिस्ट

3 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही रहेगा? जानें 22K और 24K के ताजा रेट

आज 2 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या खरीदारी का सही मौका है? जानें 22K-24K के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications