महामारी के इस संकट के दौर में कई लोगों के रोजगार पर असर पड़ा है। ऐसे में कमाई के अन्य स्रोत पर भी लोग खोज रहे हैं।
नई दिल्ली: महामारी के इस संकट के दौर में कई लोगों के रोजगार पर असर पड़ा है। ऐसे में कमाई के अन्य स्रोत पर भी लोग खोज रहे हैं। अगर आप भी उनमे से है जो कमाई का जरिया खोज रहे है तो ये खबर आपके लिए है। केवल 13 हजार में आप अगरबत्ती का बिजनेस करके कमाएं कर सकते है।

केवल 13 हजार में शुरू करें अगरबत्ती का बिजनेस
अगर आप किसी गांव या छोटे शहर में रहते हैं और अपना कोई काम करना चाहते हैं तो आप अगरबत्ती का बिजनेस की शुरूआत कर सकते हैं। जैसा की आप सभी जानते हैं कि मोदी सरकार शहर में और गांव में रहने वाले तमाम लोगों के लिए रोजगार के नए-नए मौके बना रहे हैं। ऐसे ही उन्होंने अगरबत्ती उत्पादन में देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए खादी और ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) द्वारा प्रस्तावित एक रोजगार सृजन कार्यक्रम को अब मंजूरी दे दी है।
एक दिन में 100 किलोग्राम बन जाती अगरबत्ती
भारत में अगरबत्ती बनाने की मशीन की कीमत 35000 रुपये से 1.75 लाख रुपये तक है। इस मशीन से आप 1 मिनट में 150 से 200 अगरबत्ती तक बना सकते हैं। कम दाम वाली मशीन में प्रोडक्शन कम होती है और आपको इससे ज्यादा मुनाफा नहीं होगा। ऐसे में आप अगरबत्ती बनाने वाली आटोमेटिक मशीन से काम स्टार्ट करें क्यूंकि ये बहुत तेजी से अगरबत्ती बनता है। एक ऑटोमेटिक मशीन एक दिन में 100 किलोग्राम अगरबत्ती बन जाती है।
अगरबत्ती बनाने के लिए सामग्री
अगरबत्ती बनाने में कई तरह की मशीनें काम में लाई जाती हैं। इनमें मिक्सचर मशीन, ड्रायर मशीन और मेन प्रोडक्शन मशीन शामिल है। मिक्सचर मशीन कच्चे माल का पेस्ट बनाने के काम आता है और मेन प्रोडक्शन मशीन पेस्ट को बांस पर लपेटने का काम करता है। अगरबत्ती बनाने के मशीन सेमी और पूरी ऑटोमेटिक भी होती है। मशीन का चुनाव करने के बाद इंस्टॉलेशन के बजट के हिसाब से मशीनों के सप्लायर से डील करें और इंस्टॉलेशन करवाएं। मशीनों पर काम करने की ट्रेनिंग लेना भी आवश्यक है। मशीन इंस्टॉलेशन के बाद कच्चे माल की सप्लाई के लिए मार्केट के अच्छे सप्लायरों से संपर्क करें। अच्छे सप्लायरों की लिस्ट निकालने के लिए आप किसी अगरबत्ती उद्योग में पहले से बिजनेस करने वाले लोगों से मदद ले सकते हैं। कच्चा माल हमेशा जरूरत से थोड़ा ज्यादा मंगाए क्योंकि इसका कुछ हिस्सा वेस्टेज में भी जाता है। बात करें अगर अगरबत्ती बनाने के लिए सामग्री कि तो इसमें गम पाउडर, चारकोल पाउडर, बांस, नर्गिस पाउडर, खुशबूदार तेल, पानी, सेंट, फूलों की पंखुड़ियां, चंदन की लड़की, जेलेटिन पेपर, शॉ डस्ट, पैकिंग मटीरियल आदि शामिल हैं।
आकर्षक डिजाइन पैकिंग बेहद जरूरी
अगर आप इस बिजनेस में काम करना चाहते है तो आपको ध्यान देना होगा कि आपका प्रोडक्ट आकर्षक डिजाइन पैकिंग पर बिकता है। पैकिंग के लिए किसी पैकेजिंग एक्सपर्ट से सलाह लें और अपनी पैकेजिंग को आकर्षक बनाएं। पैकेजिंग के द्वारा लोगों के धार्मिक मनोस्थिति को छूने की कोशिश करें। अगरबत्तियों की मार्केटिंग करने के लिए अखबारों, टीवी में एड दे सकते हैं। इसके अलावा अगर आपका बजट इजाजत देता हो तो कंपनी की ऑनलाइन वेबसाइट बनाएं।
13 हजार में शुरू कर सकते हैं बिजनेस
इस बिजनेस को आप 13,000 रुपये की लागत के साथ घरेलू तौर पर भी हाथों से निर्माण कर शुरू कर सकते है, लेकिन अगर आप अगरबत्ती के बिजनेस को मशीन बैठाकर शुरू करने की सोच रहे है तो इसको शुरू करने में लगभग 5 लाख रूपये तक की लागत लग सकती है। अपने प्रोडक्ट को बाजार में अच्छा भाव मिले, इसलिए प्रोडक्ट में यूनिकनेस लाने की कोशिश करें। अगर आप इस बिजनेस में कुछ नया करते हैं तो इसे एक ब्रांड बनने में देर नहीं लगेगा।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
