नई दिल्ली, दिसंबर 20। पब्लिसिस ग्रुप इंडिया की कंपनी स्टारकॉम इंडिया ने 2021 की आरईसीएमए की नई बिजनेस बैलेंस रिपोर्ट में नए बिजनेस नंबर 1 रैंकिंग हासिल की है। आरईसीएमए एक ग्लोबल इंडिपेंडेंट रिसर्च फर्म है जो दुनिया भर में मीडिया एजेंसियों का मूल्यांकन करती है। स्टारकॉम ने कंज्यूमर प्रोडक्ट्स (सीपीजी), न्यू-एज और ऐप इकोनॉमी में टॉप पॉजिशन हासिल की है, जिनमें ऑटो, डी2सी, फिनटेक, ईकॉमर्स, गेमिंग आदि के क्लाइंट शामिल हैं। बता दें कि ह्यूमन एक्सपीरियंस (एचएक्स) एजेंसी ने भी अपने प्रोफाइल क्लासिफिकेशन में पिछली बार के मुकाबले 14-पॉइंट्स की ग्रोथ के साथ बड़ी छलांग लगाई है। इसका वाइटैलिटी (कॉम्पिटीटिव पिच और मोमेंटम) और स्ट्रक्चर (रिसोर्स और क्लाइंट प्रोफ़ाइल) के आधार पर कई मानकों पर मूल्यांकन किया गया है।

जारी रहेगी ग्रोथ
स्टारकॉम इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) राठी गंगप्पा ने कहा है कि प्रतिष्ठित आरईसीएमए रिपोर्ट 2021 में न्यू बिजनेस विन्स में नंबर 1 मीडिया एजेंसी के रूप में पहचाना जाना एक सम्मान की बात है। स्टारकॉम की मजबूत कंज्यूमर अंडरस्टैंडिंग, डेटा-आधारित इनसाइट्स और इंटीग्रेटेड टैलेंस से हम टॉप पॉजिशन पर आ गए हैं। हम अपनी ब्रांड एक्सपीरियंस और मार्केट लीडिंग वर्क के आधार पर मजबूत ग्रोथ जारी रखेंगे।
क्या है स्टारकॉम
स्टारकॉम एक ह्यूमन एक्सपीरियंस कंपनी है। दुनिया भर में 7,000 से अधिक कर्मचारियों के साथ, स्टारकॉम दुनिया के प्रमुख मार्केटर्स (विपणक) और नए प्रतिष्ठान ब्रांडों के साथ साझेदारी करती है। स्टारकॉम पब्लिसिस ग्रुप के तहत पब्लिसिस मीडिया का हिस्सा है। भारत में स्टारकॉम के क्लाइंट्स में डाबर, फार्मईजी, स्टेलेंटिस, वीजा, एक्सिस बैंक, सिटीबैंक, नायका और फ्रेशटूहोम शामिल हैं। ये एक विश्व-प्रसिद्ध मीडिया संचार एजेंसी है जो हम ऐसे एक्सपीरियंस क्रिएट करने के लिए मीडिया, तकनीक और डेटा की शक्ति का उपयोग करती है जिन्हें लोग पसंद करते हैं।
क्या है आरईसीएमए
आरईसीएमए वैश्विक स्तर पर मीडिया एजेंसी नोटेशन रिपोर्ट की एक विस्तृत रेंड पब्लिश करती है। यह टॉप 500 ग्लोबल एडवटाइजर को उनके फैसले लेने और एजेंसी सोर्सिंग में मदद करने के लिए स्ट्रेटैजिक इंटेलिजेंस रेफ्रेंस टूल्स प्रोवाइड करती है। यह 90 देशों में 1400 से अधिक मीडिया एजेंसियों से डेटा कलेक्ट और एनालाइज करता है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
