Standard Glass Lining IPO GMP: आईपीओ बाजार में कल सोमवार को नया पब्लिक इश्यू खुलने वाला है. स्पेशल इंजीनियरिंग इक्विपमेंट बनाने वाली कंपनी स्टैंडर्ड ग्लास लाइनिंग टेक्नोलॉजी का आईपीओ अगले हफ्ते की पहली तारीख को खुलेगा. इसमें रिटेल निवेशक 6 जनवरी से 8 जनवरी 2025 तक बोली लगा सकते हैं. आईपीओ के लिए 133 से 140 रुपए प्रति शेयर प्राइस बैंड तय किया गया है.
एंकर निवेशकों ने किया 123 करोड़ का निवेश
प्री-आईपीओ में एंकर निवेशकों ने 3 जनवरी को बोली लगाई. इसके तहत 123 करोड़ रुपए का निवेश किया है. एंकर निवेशकों में आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड (एमएफ), कोटक एमएफ, टाटा एमएफ, मोतीलाल ओसवाल एमएफ, 3पी इन्वेस्टमेंट मैनेजर्स, कोटक इनफिनिटी फंड - क्लास एसी, आईटीआई एमएफ, मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, अमांसा होल्डिंग्स और क्लारस कैपिटल शामिल रहे.
पब्लिक इश्यू से फंड जुटाने की योजना
आईपीओ का लक्ष्य 210 करोड़ रुपए के नए शेयर जारी किया जाएगा. जबकि 200.05 करोड़ रुपए के लिए 1.42 करोड़ शेयरों का ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) के ज़रिए 410 करोड़ रुपए जुटाना है. रिटेल निवेशकों को कम से कम 107 शेयरों के लिए बोली लगानी होगी, जिसके लिए ₹14,980 का निवेश करना होगा.
कब होगी शेयरों की लिस्टिंग?
रिटेल निवेशक आईपीओ में 6 जनवरी से 8 जनवरी तक बोली लगा सकते हैं. इसके बाद 9 जनवरी को शेयरों का अलॉटमेंट हो सकता है. फिर बीएसई और एनएसई पर 13 जनवरी को शेयरों की लिस्टिंग होगी. बता दें कि लिस्टिंग से पहले शेयरों को डीमैट खातों में जमा करने पर 10 जनवरी को रिफंड किया जाएगा.

आईआईएफएल कैपिटल सर्विसेज और मोतीलाल ओसवाल इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स प्रमुख प्रबंधक हैं, जबकि केफिन टेक्नोलॉजीज इस आईपीओ के लिए रजिस्ट्रार के रूप में कार्य कर रही है, जो पूरा होने पर एनएसई और बीएसई दोनों एक्सचेंजों पर लिस्ट होगा.
आईपीओ पर ब्रोकरेज की राय
ब्रोकरेज फर्म एसबीआई सिक्योरिटीज ने स्टैंडर्ड ग्लास लाइनिंग टेक्नोलॉजी के आईपीओ पर नोट जारी किया है. इसके तहत आईपीओ में लॉन्ग टर्म इनवेस्टमेंट के लिए सब्सक्राइब की रेटिंग दी है. ब्रोकरेज फर्म ने कहा कि कंपनी जियोग्राफिकल और प्रोडक्ट्स एक्सपेंशन के साथ मीडियम टर्म में रेवेन्यू ग्रोथ 20-25 फीसदी के बीच रहने सकता है.
कंपनी 2026 तक एक्सपोर्ट से आय 20 फीसदी तक करना चाहती है, जोकि फिलहाल 0.5 फीसदी है. कंपनी फिलहाल सेक्टर में अपनी प्रतिद्वंदियों के मुकाबले ठीकठाक वैल्युएशन पर ट्रेड कर रहा है.
कहां होगा फंड का इस्तेमाल
जुटाई गई रकम का इस्तेमाल कंपनी कई कार्यों के लिए करेगी. इसके तहत कंपनी मशीनरी और इक्विपमेंट खरीदने पर 10 करोड़ रुपए खर्च करने की योजना बना रही है. फिर 130 करोड़ रुपए का इस्तेमाल कुछ बकाया कर्ज को चुकाने या समय से पहले चुकाने के लिए किया जाएगा.
RHP के मुताबिक सब्सिडियरी कंपनी S2 इंजीनियरिंग इंडस्ट्री के लिए 30 करोड़ रुपए का निवेश भी तय किया गया है. इसके अलावा स्टैंडर्ड ग्लास लाइनिंग अधिग्रहण या रणनीतिक निवेश के जरिए इनऑर्गैनिक ग्रोथ के लिए 20 करोड़ रुपए खर्च कर सकती है, बाकी रकम को सामान्य कॉर्पोरेट जरूरतों के लिए खर्च करेगी.
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।



Click it and Unblock the Notifications