Standard Glass Lining IPO Allotment Status: स्टैंडर्ड ग्लास लाइनिंग टेक्नोलॉजी लिमिटेड आईपीओ 6 जनवरी को खुला था और ये 8 जनवरी को बंद हुआ है। इसका प्राइस बैंड 133-140 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था। यह आईपीओ कुल 185.48 गुना सब्सक्राइब हुआ है। इसमें रिटेल कैटेगरी में 65.71 गुना सब्सक्राइबशन हुआ है। एनआईआई कैटेगरी में 275.21 गुना और क्यूआईबी कैटेगरी में 327.76 गुना सब्सक्राइबशन गया है।

स्टैंडर्ड ग्लास लाइनिंग आईपीओ के शेयर का अलॉटमेंट
स्टैंडर्ड ग्लास लाइनिंग आईपीओ के शेयर अलॉटमेंट को 9 जनवरी को किया जाएगा और 10 जनवरी को डिमैट अकाउंट में शेयर क्रेडिट होंगे। इसके बाद 13 जनवरी को बीएसई एसएमई पर शेयर लिस्ट होंगे। अलॉटमेंट तारीख पर निवेशकों को बोलियों के मुकाबले उन्हें ऑलेटेड शेयरों की संख्या के बारे में पता चलेगा। आइए जानते हैं कि आप अलॉटमेंट स्टेट्स कैसे चेक कर सकते हैं।
ऐसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेट्स
- सबसे पहले बीएसई पर स्टैंडर्ड ग्लास लाइनिंग आईपीओ अलॉटमेंट स्टेट्स पर जाएं। इसके बाद इस लिंक पर क्लिक करके बीएसई की वेबसाइट पर जाएं- https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx
- फिर इश्यू प्रकार में 'इक्विटी' चुनें।
- इसके बाद इश्यू नाम ड्रॉपडाउन मेनू में 'स्टैंडर्ड ग्लास लाइनिंग टेक्नोलॉजी लिमिटेड' चुनें।
- आवेदन नंबर या पैन दर्ज करें।
- फिर 'मैं रोबोट नहीं हूं' पर टिक करके वेरिफाई करें और 'खोज' पर क्लिक करें।
कंपनी के बारे में जानकारी
स्टैंडर्ड ग्लास लाइनिंग टेक्नोलॉजी लिमिटेड भारत में फार्मास्यूटिकल और केमिकल सेक्टर के लिए इंजीनियरिंग उपकरणों का निर्माता है। 31 मार्च 2024 और 31 मार्च 2023 को समाप्त होने वाले वित्तीय वर्ष के बीच स्टैंडर्ड ग्लास लाइनिंग टेक्नोलॉजी लिमिटेड के रेवेन्यू में 10% की वृद्धि हुई और कर के बाद लाभ (पीएटी) में 12% की वृद्धि हुई थी।
स्टैंडर्ड ग्लास लाइनिंग आईपीओ का जीएमपी
अनलिस्टेड मार्केट में स्टैंडर्ड ग्लास लाइनिंग आईपीओ का जीएमपी 91 रुपये है, जो कैप प्राइस की तुलना में 65 प्रतिशत अधिक है. इस इश्यू का उच्चतम जीएमपी 97 रुपये रहा है, जो कि इश्यू खुलने के एक दिन पहले था. इश्यू खुलने वाले दिन जीएमपी नीचे आकर 93 रुपये तक पहुंच गया था.
आईआईएफएल सिक्योरिटीज, मोतीलाल ओसवाल इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स स्टैंडर्ड ग्लास लाइनिंग आईपीओ के बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं, जबकि केफिन टेक्नोलॉजीज आईपीओ रजिस्ट्रार है।
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
