नई दिल्ली, सितंबर 1। श्रीलंकाई एयरलाइंस ने आने वाले महीनों में श्रीलंका जाने वाले भारतीय यात्रियों के लिए एक स्पेशल ऑफर पेश किया है। ये है बाय 1 गेट 1 फ्री ऑफर। यानी आपको एक फ्लाइट टिकट खरीदने पर दूसरा टिकट मुफ्ट मिलेगा। यह ऑफर सभी सीटिंग कैटेगरी के लिए वैलिड है और भारत-कोलंबो के बीच की फ्लाइट के लिए की गई बुकिंग पर लागू है। यह ऑफर 31 अक्टूबर 2021 तक की गई सभी बुकिंग पर वैलिड रहेगा। आगे जानिए इस ऑफर का फायदा कौन ले सकता है।
टूरिज्म सेक्टर को बढ़ावा
यह खास ऑफर श्रीलंका सरकार द्वारा हाल ही में बायो-बबल स्टे और ट्रेवल प्रोसीजर के तहत टूरिज्म सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए अपने राष्ट्र को फिर से खोलने की घोषणा के साथ किया गया है। मगर ध्यान रहे कि आपका वैक्सीनेशन होना जरूरी है। श्रीलंका फुली वैक्सीनेट (कोवैक्सिन सहित) भारतीय पर्यटकों का स्वागत कर रहा है। आपको फुली वैक्सीनेट होने पर श्रीलंका जाने पर कोविड की निगेटिव रिपोर्ट भी नहीं दिखानी होगी।
ये है वैक्सीनेशन का नियम
आपको श्रीलंका जाने के लिए फुली वैक्सीनेट होने की जरूरत है, जिसमें कि आपको दूसरी डोज यात्रा से कम से कम 14 दिन पहले लगी है। होटल में एक अनिवार्य आरटी-पीसीआर टेस्ट किया जाएगा और यदि रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो होटलों से ही संचालित होने वाले स्वास्थ्य देखभाल केंद्र में ले जाया जाएगा। श्रीलंका द्वारा पर्यटकों के लिए यात्रा नियमों में ढील दिए जाने के बाद यह विशेष ऑफर छुट्टी में घूमने वाले को श्रीलंका में क्वालिटी टाइम बिताने का मौका देगा।
आज से शुरू हो गयी फ्लाइट
1 सितंबर 2021 यानी आज ही से एयरलाइन कोलंबो और भारतीय गंतव्यों के बीच सेवाएं फिर से शुरू कर चुकी है। बता दें कि मदुरै, तिरुचिरापल्ली, त्रिवेंद्रम और कोचीन से सप्ताह में एक बार फ्लाइट होगी। जबकि हैदराबाद और नई दिल्ली से सप्ताह में दो बार फ्लाइट कोलंबो जाएगी। इसके अलावा चेन्नई और मुंबई से बाहर एयरलाइंस का सप्ताह में पांच बार उड़ेगी, जबकि इसकी बैंगलोर-कोलंबो रूट पर सप्ताह में तीन उड़ानें होंगी।
कितने लोग हैं फुली वैक्सीनेट
वर्तमान में भारत में 14 करोड़ से अधिक पूरी तरह से वैक्सीनेट हो चुके नागरिक हैं, जो श्रीलंका के लिए टूरिस्ट सेगमेंट हो सकता है। श्रीलंकन एयरलाइंस का भारतीयों के लिए बाय 1 गेट 1 फ्री ऑफर बड़ी संख्या में यात्रियों को आकर्षित कर सकता है। कंपनी ने यह ऑफर ऐसे समय पर पेश किया है, जबकि वैश्विक यात्रा अभी भी प्रतिबंधित है। ऐसे में भारतीयों के पास श्रीलंका जाने का मौका होगा।
ये है बाकी डिटेल
भारत में अब तक 64.48 करोड़ लोगों ने कोरोना वैक्सीन लगवाई है। इनमें से 14.77 करोड़ लोग दोनों डोज ले चुके हैं। श्रीलंकन एयरलाइंस ने जो ऑफर पेश किया है उसमें आप टिकट बुक करते हैं तो कोलंबो से वापस भारत आने के लिए एक टिकट पर एक टिकट फ्री मिलेगा। गौरतलब है कि श्रीलंका अब पूरी तरह से वैक्सीनेट उन भारतीय पर्यटकों को बिना किसी क्वारंटाइन के आने की अनुमति दे रहा है जिनकी वहां पहुंचने पर कोविड रिपोर्ट निगेटिव आए। मगर आपको श्रीलंका में सोशल डिस्टेंसिंग और हैंड सेनिटाइजर जैसी अन्य सभी कोविड आवश्यकताओं को फॉलो करना होगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications