Spotify CFO Resignation: स्पॉटीफाई एक ग्लोबल म्यूजिक स्ट्रीमिंग कंपनी है। गौरतलब है कि इस कंपनी के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (सीएफओ) ने अपने इस्तीफे का ऐलान कर दिया है। सीएफओ पॉल वोगेल ने कंपनी छोड़ने का ऐलान ऐसे समय में किया है, जबकि स्पॉटिफाई एक बार फिर से अपने कर्मचारियों की छटनी करने जा रही है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले स्पॉटिफाई ने भी छटनी के नए दौर का ऐलान किया है।
आपको बताते चलें इस साल में स्पॉटिफाई पहले दो बार भी कर्मचारियों को ले ऑफ कर चुका है, साल भर में यह तीसरा मौका है जब कंपनी कर्मचारियों को निकालने का विचार बना रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्पॉटिफाई में इस समय काफी ऐसी चीज हैं जो ठीक नहीं चल रही है।

स्पॉटिफाई के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर डेनियल ऐक ने एक बयान जारी करके सीएफओ पॉल वोगेल के इस्तीफा के बारे में बताया है। डेनियल के मुताबिक दोनों द्वारा की गई बातचीत में या निष्कर्ष निकला है कि स्पॉटिफाई अब एक नए फेज में प्रवेश करने जा रहा है, इसलिए उसे नए तरह की कार्यप्रणाली के लिए दूसरे और नए चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर की जरूरत पड़ेगी।
कर्मचारियों को निकाल रही है कंपनी
आपको बताते चलें की इस स्पॉटिफाई ने इस हफ्ते दुनिया भर में मौजूद अपने 17 प्रतिशत कर्मचारियों को नौकरी से निकलने की बात कही है। कंपनी के अनुसार यह कदम कॉस्ट कटिंग के लिए उठाए जा रहा है। कंपनी का मानना है कि उसके इस फैसले से कंपनी का प्रॉफिट बढ़ेगा और लागत में भी काफी कमी आएगी।
पहले भी हो चुका है लेऑफ
ग्लोबल म्यूजिक स्ट्रीमिंग कंपनी स्पॉटिफाई ने पिछले 9 महीना के अंदर 500 मिलीयन अमेरिकी डॉलर का जबरदस्त घाटा लगा है। आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि इससे पहले स्पॉटिफाई ने जनवरी के महीने में करीब 6 प्रतिशत कर्मचारियों को और जून के महीने में करीब 200 लोगों को कंपनी से बाहर किया था।
इस दौरान स्पॉटिफाई के स्पोक्स पर्सन द्वारा दिए गए एक बयान में उन्होंने कहा था कि कंपनी के इस कदम से करीब 1500 लोग अपनी नौकरी से हाथ धो बैठेंगे।
शेयर्स पर भी दिखा असर
कंपनी में हो रही ऐसी गतिविधियों का असर सीधे तौर पर उसके शेयर्स पर भी देखने को मिल रहा है। आपको बताते चलें कि सोमवार को स्पॉटिफाई ने कंपनी से लोगों को निकालने का ऐलान किया था, इसका असर कंपनी के स्टॉक पर देखने को मिला और ऐलान के बाद कंपनी के शेयर में करीब 8 प्रतिशत की जबरदस्त गिरावट देखी गई।
गौरतलब है कि कंपनी के सीएफओ बोलने इस्तीफा के पहले मंगलवार को स्पॉटिफाई के 93 लाख डॉलर के शेयर्स बेच दिए। गौरतलब है कि अगर इस रुपए में कन्वर्ट किया जाए तो यह कीमत 77 करोड़ रुपए के आसपास की हो जाती है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दो अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी 16 लाख डॉलर से अधिक के शेयरों को रिडीम किया है।
इस दिन पूरा होगा पॉल वोगेल का कार्यकाल
आपको बताते चलें कि स्पॉटिफाई के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर पॉल वोगेल इस्तीफा देने के बाद नोटिस पीरियड सर्व कर रहे हैं। मिल रही जानकारी के मुताबिक पॉल वॉगेल का नोटिस पीरियड और कार्यकाल अगले साल 31 मार्च को पूरा हो जाएगा और वह स्पॉटिफाई को छोड़ देंगे।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
