Split AC: तपती गर्मी में रूम रहेगा ठंडा-ठंडा कूल-कूल! ₹25000 से भी कम कीमत में मिल रहे ये 5 AC

Split AC Under 25000 Rs: गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। इस तपती गर्मी से अपने रूम को ठंडा रखने के लिए आप Split AC लगवा सकते हैं। Flipkart और Amazon पर ऐसे कई स्पिल्ट एसी हैं जो आपके बजट के अंदर ही आ जाएंगे। ₹25000 तक की कीमत में ये एसी आपको बढ़िया फिचर्स में मिल जाएंगे। इनकी लिस्ट आप चेक कर सकते हैं।

Split AC

MarQ फ्लिपकार्ट 1 टन 3 स्टार एसी (MarQ by Flipkart 2025 1 Ton 3 Star Split Inverter 5-in-1 Convertible with Turbo Cool Technology AC)

ये एसी 1 टन की 3 स्टार एसी है। यह MarQ 5-in-1 Convertible AC आपकी जरूरत के अनुसार अलग-अलग मोड में वर्क करता है। अगर कमरे में सिर्फ 1 व्यक्ति है, तो Eco मोड इस्तेमाल करने का भी ऑप्शन इसमें मिलता है, जिससे बिजली की बचत होती है। अगर कमरे में 3 या 4 लोग हैं, तो Standard Zone या Perfect Zone मोड इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा अगर 5 लोग हों, तो Cool Zone मोड बेहतर रहता है। ये एसी इतनी पावरफुल कूलिंग देता है कि अगर बाहर का तापमान 55 डिग्री सेल्सियस भी हो, तब भी 20 मिनट में कमरे को ठंडा कर सकता है।

इसके अलावा, यह एसी दूर से भी कंट्रोल किया जा सकता है क्योंकि इसमें 170 डिग्री तक डिटेक्शन एंगल और 35 डिग्री वर्टिकल सेंसिंग एंगल है, जिससे यह कमरे में लोगों की मौजूदगी को पहचान कर काम करता है। इस एसी की कीमत फ्लिपकार्ट पर 19,990 रुपये है।

इसमें स्मार्ट फीचर्स हैं जैसे Smart Self Diagnosis - जिससे एसी खुद अपनी खराबी बता सकता है, Anti-dust Filter - जो हवा को साफ रखता है, Auto Anti-freeze Technology का भी ऑप्शन है।

वोल्टास 2023 मॉडल 0.6 टन एसी (Voltas 2023 Model 0.6 Ton 2 Star Split AC - White (072 Vectra Elegant (4503596)

यह AC छोटे कमरों के लिए ये एसी एक बढ़िया ऑप्शन है। ये एसी 0.6 टन का है और 2 स्टार BEE रेटिंग है। जिससे 1 स्टार नॉन-इन्वर्टर की तुलना में लगभग 5% तक बिजली की बचत होती है। इसके अलावा बिजली जाने के बाद सेटिंग को फिर से चेंज करने की जरूरत नहीं होती है। इसमें कॉपर कंडेंसर है जो बेहतर कूलिंग, कम बिजली खपत करता है। इस एसी की कीमत फ्लिपकार्ट पर 23,490 रुपये है।

MarQ फ्लिपकार्ट 0.7 टन 3 स्टार एसी (MarQ by Flipkart 2025 Model 0.7 ton 3 Star Split Inverter 4-in-1 Convertible with Turbo Cool Technology AC)

अगर आप छोटे से मध्यम कमरे के लिए एक बेहतर ऊर्जा-बचत वाला एयर कंडीशनर खोज रहे हैं, तो यह 0.7 टन का 3 स्टार रेटेड AC आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। ये 0.7 टन क्षमता वाला एसी है। छोटे से मध्यम आकार के कमरे (100-120 वर्ग फीट) के लिए ये परफेक्ट है। इसमें 3 स्टार BEE रेटिंग (2025) है। ये नॉन-इन्वर्टर 1 स्टार AC की तुलना में लगभग 15% तक बिजली की बचत करता है। इसकी कीमत फ्लिपकार्ट पर 20,990 रुपये पर है।

ब्लू स्टार 2024 मॉडल 0.8 टन (Blue Star 2024 Model 0.8 Ton 3 Star Window AC - White (WFD309L, Copper Condenser)

यह 0.8 टन का 3 स्टार रेटेड AC, छोटे से मध्यम साइज के कमरों के लिए ये अच्छा ऑप्शन है और बिजली की अच्छी बचत करता है। ये 3 स्टार BEE रेटिंग वाला एसी है। नॉन-इन्वर्टर 1 स्टार AC की तुलना में लगभग 15% तक बिजली की बचत करता है। इसमें Auto Restart फीचर है और कॉपर कंडेंसर भी है। जिससे बेहतर कूलिंग होती है और इस एसी की 0.8 टन क्षमता इसकी कीमत Amazon पर 25,250 रुपये है।

Cruise 1 Ton 3 Star Inverter Split AC

क्रूज कंपनी की 1 टन कैपेसिटी वाले इस Split AC में 7 स्टेज एयर फिल्टरेशन दिया गया है। यह एसी 26,490 रुपये की कीमत में आता है। इसकी खरीद पर 1,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट ऑफर किया जाएगा। इस एसी में 458 CFM, कूलिंग क्षमता 3450 W है और 2 साइड स्विंग का ऑप्शन है।

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+