नई दिल्ली। महामारी के चलते लोग यात्रा से बच रहें हैं। ऐसे में लोगों को आकर्षित करने के लिए स्पाइसजेट ने सस्ते हवाई टिकट का ऑफर शुरू किया है। स्पाइसजेट इस ऑफर के तहत केवल 899 रुपये में हवाई यात्रा का टिकट दे रही है। स्पाइसजेट ने इस ऑफर का नाम बुक बेफिक्र सेल (Book Befikar Sale) रखा है। इसके के तहत घरेलू यात्रा के लिए हवाई यात्रा का टिकट 899 रुपये से शुरू हो रहा है। आइये जानते हैं कि कब तक बुक कराए जा सकते हैं इस ऑफर के तहत टिकट और कब तक हो सकता है इनका इस्तेमाल।
इन रूट्स पर मिलेगा सस्ता हवाई टिकट
शुरुआती 899 रुपये का हवाई टिकट जम्मू-श्रीनगर, श्रीनगर-जम्मू, बेंगलुरु-चेन्नई, चेन्नई-बेंगलुरु, हैदराबाद-बेलागावी, बेलागावी-हैदराबाद, अहमदाबाद-जैसलमेर और जैसलमेर-अहमदाबाद सहित कुछ अन्य रूट्स पर भी ऑफर किया जा रहा है।
ये है बुक बेफिक्र ऑफर का डिटेल
स्पाइसजेट ने बुक बेफिक्र सेल के तहत हवाई टिकट बुक कराने की सुविधा आज यानी 13 जनवरी 2021 से शुरू की है। इस ऑफर के तहत लोग 17 जनवरी 2021 तक हवाई टिकट बुक करा सकते हैं। इस ऑफर के तहत बुक होने वाले हवाई टिकट पर 1 अप्रैल 2021 से 30 सितंबर 2021 के बीच देश में कहीं भी यात्रा की जा सकती है। स्पाइसजेट ने इस ऑफर की जानकारी अपनी वेबसाइट पर दे दी है। इसक अनुसार यह छूट केवल एकतरफा किराए पर लागू होगी। इस ऑफर को किसी अन्य ऑफर के साथ नहीं जोड़ा जा सकेगा और न ही ग्रुप बुकिंग पर लागू किया जाएगा।
जानिए ऑफर के तहत क्या सुविधाएं मिलेंगी
बुक बेफिक्र सेल ऑफर के तहत घरेलू हवाई उड़ान का किराया 899 रुपये से शुरू होगा। इसके अलावा बिना किसी चार्ज के टिकट की डेट को चेंज कराया जा सकता है। यही नहीं बिना किसी चार्ज के इसे कैंसिल भी कराया जा सकेगा। स्पाइसजेट ने इसके अलावा इस ऑफर के तहत एक मुफ्त टिकट वाउचर भी अलग से देने की घोषणा की है।
जानिए फ्लाइट वाउचर का लाभ
स्पाइसजेट के इस ऑफर के अनुसार फ्लाइट वाउचर की कीमत बुक किए गए हवाई टिकट के बेस फेयर के बराबर होगी। हालांकि ग्राहक इस सेल ऑफर के तहत अधिकतम 1,000 रुपये प्रति बुकिंग का वाउचर ही दिया जाएगा। इन वाउचर का उपयोग बाद में हवाई यात्रा में किया जा सकेगा।
जानिए कब तक वैलिड रहेंगे यह वाउचर
स्पाइसजेट के इस ऑफर के तहत यह फ्लाइट वाउचर 28 फरवरी 2021 तक इस्तेमाल किए जा सकेंगे। इनका इस्तेमाल केवल घरेलू उड़ान पर ही होगा। हालांकि इस वाउचर को कम से कम 5,500 रुपये के न्यूनतम लेनदेन राशि के साथ नए सिरे से बुकिंग करने पर भुनाया जा सकेगा।
More From GoodReturns

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके

Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका

Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!

LIC AGM 2026: डिविडेंड और बोनस पर बड़ा फैसला, निवेशकों के लिए क्या है खास?



Click it and Unblock the Notifications