नई दिल्ली, जून 26। प्रमुख विमानन कंपनी स्पाइसजेट ने "मेगा मानसून सेल" शुरू की है, जिसके तहत एयरलाइन विभिन्न घरेलू डेस्टिनेसंस के लिए 999 रुपये की शुरुआती कीमत पर फ्लाइट टिकट दे रही है। साथ ही एयरलाइन मुफ्त फ्लाइट वाउचर भी दे रही है, जिसे आप भविष्य में की यात्रा जाने वाली दौरान रिडीम कर सकते हैं। कंपनी ने कहा है कि अब सिर्फ 999 रुपए (ऑल-इंक्लूसिव) की शुरुआती कीमत पर अपना फ्लाइट टिकट बुक करें और अधिकतम 1000 रुपए / पीएनआर तक के बेस किराए के बराबर राशि का मुफ्त फ्लाइट वाउचर प्राप्त करें।
मिलेंगी कई सुविधाएं
स्पाइसजेट के ऑफर के तहत ग्राहकों के ट्रेवल एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए पसंदीदा सीटों, प्रेफेयर्ड सर्विस (You1st) और स्पाइसमैक्स जैसी ऐड-ऑन सेवाओं पर आकर्षक भी छूट मिल रही है। इस ऑफर को और अधिक बेहतर बनाने के लिए, कंपनी ने कहा कि स्पाइसजेट की वेबसाइट पर डायरेक्ट बुकिंग के लिए ग्राहकों को ग्रोफर्स, एमफाइन, मेडीबड्डी, मोबिक्विक और द पार्क होटल जैसे ब्रांड्स पर विशेष ऑफर मिलेंगे।
कब तक है मौका
स्पाइसजेट की "मेगा मानसून सेल" कल (25 जून, 2021) से छह दिनों के लिए 30 जून 2021 तक जारी रहेगी। खरीदे गए टिकट की ट्रेवल अवधि 1 अगस्त 2021 से 31 मार्च 2022 तक की यात्रा के लिए होगी। इसी तरह मुफ्त वाउचर के लिए बुकिंग की वैलिडिटी एक महीने के लिए है। इसी तरह 1 अगस्त 2021 से 31 मार्च 2022 के बीच यात्रा के लिए मुफ्त वाउचर की बुकिंग वैलिडिटी 1 जुलाई 2021 से 31 जुलाई के बीच एक महीने की है।
ये है नियम और शर्तें
इस ऑफर में कुछ नियम और शर्तें भी हैं। ये डिस्काउंट केवल एकतरफा रिटेल किराए पर लागू है। यह प्रोमो सिर्फ डायरेक्ट डोमेस्टिक फ्लाइट्स पर लागू है। आप सेल का फायदा किसी भी चैनल से बुकिंग पर ले सकते हैं। इस ऑफर को किसी अन्य ऑफर के साथ नहीं जोड़ा जा सकता है और यह ग्रुप बुकिंग पर भी लागू नहीं होगा। सेल के तहत बुक किए गए टिकट बदले और कैंसल हो सकते हैं। सेल के तहत उपलब्ध टिकट सीमित है और पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर ही उपलब्ध है।
जानिए एड-ऑन ऑफर के नियम और शर्तें
एड ऑन ऑफ़र केवल सेल किराये बुकिंग पर मान्य है। सेल किराये के तहत नई बुकिंग करते समय ग्राहक को बुकिंग फ्लो में एड-ऑन का चयन करना होगा। इनमें प्रेफेयर्ड सीट के लिए स्पेशल ऑफर प्राइस 149 रु, यूफर्स्ट प्रायरिटी सर्विसेज के लिए स्पेशल ऑफर प्राइस 149 रु और स्पाइसमैक्स के लिए स्पेशल ऑफर प्राइस 799 रु है।
जानिए वाउचर के नियम
इस वाउचर का उपयोग केवल एक बार किया जा सकता है और कोई भी बैलेंस जब्त कर लिया जाएगा। वाउचर को आप न तो ट्रांसफर कर सकते हैं और न ही रद्द। न इन्हें वापस किया जा सकता है और न ही इनके बदले कैश लिया जा सकता है। यदि ग्राहक इस वाउचर का उपयोग करके की गई बुकिंग को रद्द करता है, तो वाउचर की राशि जब्त कर ली जाएगी।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

आज का Financial Raashifal: 28 मार्च, 2026 - आज ही समय पर अवसर और स्थिर लाभ प्राप्त करें



Click it and Unblock the Notifications