Spicejet Layoff: आ रही खबरों के मुताबिक भारत की कंपनी स्पाइसजेट नकदी की कमी से जूझ रही है। इसी के चलते कंपनी ने अपने कार्य बल को लगभग 15 प्रतिशत तक काम करने का निर्णय लिया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें की स्पाइसजेट एक लो कॉस्ट और कैरियर है, जो अपने यात्रियों को कम पैसों में फ्लाइट की सुविधा मुहैया करवाती है। गौरतलब है कि कंपनी इस समय गहरे नकदी नकदी संकट से जूझ रही है और यही कारण है कि उसने अपने ऑपरेशनल कॉस्ट को कम करने के लिए इतनी बड़ी छटनी का फैसला किया है।
मौजूद जानकारी के मुताबिक इस समय एयरलाइन कंपनी स्पाइसजेट में करीब 9000 कर्मचारी काम करते हैं। इनमें से करीब 1400 कर्मचारियों को कंपनी ने निकालने का फैसला किया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि स्पाइसजेट के पास कुल 30 विमान भी हैं। मिल रही जानकारी के मुताबिक इनमें से आठ विमान कंपनी ने विदेशी कैरियर से लीज पर लिए हैं।

मीडिया पर मिल रही जानकारी के मुताबिक कंपनी पर कर्मचारीयों की सैलरी का बिल करीब 60 करोड़ रुपए के आसपास आ रहा है। यही कारण है कि कंपनी को अपने कर्मचारियों की संख्या को घटाना पड़ रहा है ताकि सैलरी पर होने वाले खर्च में कमी आ सके।
एयरलाइन कंपनी स्पाइसजेट काफी दिनों से वित्तीय संकटों से जूझ रही है और उसी से निपटने के लिए कंपनी के द्वारा इतना बड़ा कदम उठाए जा रहा है। मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक लोगों को छटनी के लिए पहले से ही कॉल आने शुरू हो गए थे। इसके अलावा वित्तीय संकट का आलम यह था कि कई कर्मचारियों को ये एयरलाइन कंपनी समय पर सैलरी भी नहीं दे पा रही है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कंपनी अपनी वित्तीय हालत सुधारने के लिए करीब 2200 करोड़ रुपए का फंड हासिल करने की कोशिश में लगी हुई है। लेकिन इसके बावजूद इन्वेस्टर इस कंपनी में फिलहाल ज्यादा दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। मिल रही खबरों के मुताबिक यह कंपनी अभी तक अपने कर्मचारियों को जनवरी महीने का वेतन भी नहीं दे पाई है।
हालांकि एयरलाइन कंपनी ने फंडिंग में देवी की बात को जानकारी दिया है और कहा है कि हम फंड इकट्ठा करने के मामले में काफी बेहतर चल रहे हैं।
कोरोना काल के पहले स्पाइसजेट कंपनी इससे कहीं बड़ी हुआ करती थी। उसे समय कंपनी के पास 118 एयरक्राफ्ट का बेड़ा था और कंपनी में कर्मचारियों की संख्या 16,000 के आसपास थी। हालांकि इसके बाद कंपनी को जबरदस्त वित्तीय संकट का सामना करना पड़ा और आज कंपनी 9000 कर्मचारियों का वेतन भी नहीं दे पा रही है, वहीं इसके पास अब सिर्फ 30 विमान बचे रह गए हैं।
आपकी जानकारी के लिए बताते चले की इस खबर का असर स्पाइसजेट के शेयर पर भी देखने को मिल रहा है। आज कंपनी के शेयर में 3.04 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है और 1:26 पर 166.11 रुपए के स्तर पर कारोबार कर रहे थे। पिछले 5 कारोबारी दिनों से कंपनी के शेयर्स में 9 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications