नई दिल्ली, सितंबर 17। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 72वां जन्मदिन है। देश भर में इस मौके पर कई कार्यक्रम किए जा रहे हैं। इसी के साथ एक ऑफर भी आया है। यह ऑफर है 8.5 लाख रु जीतने का। इस ऑफर की पेशकश दिल्ली एक रेस्टोरेंट ने की है, जो पीएम मोदी के जन्मदिन पर भारी रकम जीतने का मौका दे रहा है। आगे जानते हैं इस ऑफर के बारे में।
10 दिनों तक चलेगा ऑफर
दिल्ली का एक रेस्टोरेंस 17 सितंबर यानी आज को प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर एक खास 56 इंच की थाली परोस रहा है। यह एक चैलेंज है। जो भी इस थाली को 40 मिनट में पूरा खाकर फिनिश कर देगा उसे रेस्टोरेंट 8.5 लाख रु का इनाम देगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह ऑफर केवल आज के लिए नहीं है। बल्कि यह ऑफर आने वाले 10 दिनों तक चलेगा।
क्या है रेस्टोरेंट का नाम
जिस रेस्टोरेंट ने यह ऑफर पेश किया है वो है राजधानी दिल्ली स्थित अर्दोर 2.1 रेस्टोरेंट। इसके मालिक हैं सुवीत कालरा। उनके मुताबिक वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बहुत बड़े फैन हैं। वैसे भी उनका रेस्टोरेंट अपनी थालियों के लिए मशहूर है। इसीलिए वे प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर 10 दिन तक 56 इंच की थाली में 56 व्यंजनों को की पेशकश करेंगे, जो भी निर्धारित समय इस थाली को खत्म कर देगा उसे 8.5 लाख रु मिलेंगे।
20 तरह की सब्जियां
कालरा के अनुसार यह ऑफर पीएम का जन्मदिन मनाने के लिए है। साथ ही उन्होंने जो देश के लिए उसका सम्मान करने के लिए। जो 56 इंच की थाली पेश की जा रही है उसमें 20 अलग-अलग तरह की सब्जियां होंगी। वहीं इस थाली में कई तरह की रोटियों के अलावा इंडियन डेजर्ट भी होंगे। यानी यह एक फुल-ऑन हेवी थाली होगी।
केदारनाथ मंदिर के दर्शन का भी मौका
कालरा कहते हैं कि जो भी 56 इंच की थाली को 40 मिनट में फिनिश करेगा उसे 8.5 लाख रु का इनाम मिलेगा। वहीं रेस्टोरेंस की तरफ से दो भाग्यशाली विजेताओं को केदारनाथ मंदिर के दर्शन का भी मौका दिया जाएगा। 56 इंच की थाली में 56 तरह के पकवान होंगे। ये पकवान इस तरह के होंगे कि किसी को भी आकर्षित कर सकते हैं।
सोने की अंगूठी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 72वां जन्मदिन पर एक राज्य में सोने की अंगूठियां भी बांटी जाएंगी। ये अंगूठियां सभी को नहीं बांटी जाएंगी। सोने की ये अंगूठियां उन नवजात शिशुओं को मिलेंगी, जो आज जन्म लेंगे। ये ऐलान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तमिलनाडु इकाई ने किया है। भाजपा की तमिलनाडु इकाई ने इसे अपने तरीके से मनाने का फैसला किया। इसके लिए नवजात शिशुओं को सोने की अंगूठियां बांटने का ऐलान किया गया। इसके साथ ही 720 किलोग्राम मछली भी वितरित करने का ऐलान किया गया है। राज्य के मत्स्य पालन और सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री एल मुरुगन के मुताबिक चेन्नई में सरकारी आरएसआरएम अस्पताल की पहचान की गयी है और फैसला किया गया है कि पीएम के जन्मदिवस पर पैदा होने वाले बच्चों को सोने की अंगूठी दी जाए।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications