
SP Hinduja : हिंदुजा भाइयों में सबसे बड़े और हिंदुजा ग्रुप के चेयरमैन एसपी हिंदुजा नही रहे। बुधवार को एसपी हिंदुजा ने 87 वर्ष की आयु में लंदन में आखिरी सांस ली। हिंदुजा फॉमिली के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।
प्रवक्ता ने यह जानकारी दी कि वे लंबे वक्त से अस्वस्थ चल रहे थे। इसी वर्ष फरवरी के महीने में उनकी पत्नी मधु हिंदुजा भी गुजर गई थी।
हिंदुजा फॉमिली के प्रवक्ता के द्वारा बयान में जानकारी दी गई है कि प्रकाश, गोपीचंद, अशोक और पूरे हिंदूजा परिवार को हमारे फैमिली के संरक्षक और हिंदुजा ग्रुप के चेयरमैन के गुजर जाने की घोषणा करते हुए बहुत दुख हो रहा है।
प्रवक्ता ने कहा वे परिवार के मेंटर थे। एसपी हिंदुजा ने अपने मेजवान देश यूके और अपने देश भारत के बीच एक बनाने में अपने भाइयों के साथ बेहद ही महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।
एसपी हिंदुजा जिनका पूरा नाम श्रीचंद पी हिंदूजा था। वह हिंदुजा ग्रुप के फाउंडर पीडी हिंदुजा के सबसे बड़े बेटे थे। एसपी हिंदुजा का जन्म वर्ष 1935 में कराची (पाकिस्तान) में हुआ था।
वर्ष 1952 में उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी कर ली थी और वे 18 वर्ष की आयु में अपने पिता के साथ बिजनेस में जुड़ गए थे। बाद में उन्होंने लंदन की नागरिकता ले ली और वे वही लंदन मे रहने लगे। एसपी हिंदुजा की शादी मधु हिंदुआ से हुई थी। एसपी हिंदुजा की दो बेटियां है जिनका नाम शानू और वीनू है और एसपी हिंदुजा के 3 भाई है।
बता दे कि हिंदूजा ग्रुप ट्रक बनाने के सेक्टर से जुड़ा ही है इसके साथ ही यह कई सारे सेक्टर से जुड़ा जैसे कैमिकल्स, मीडिया, बैकिंग आदि।
इन ग्रुप की कंपनियों में ऑटो कंपनी अशोक लीलैंड और इंडसइंड जैसे जो बड़े ब्रांड है यह भी जुड़े है। ब्लूमबर्ग बिलिनियर्स इंडेक्स के मुताबिक इस फैमिली के चारों भाइयों के पास करीब 14 बिलियन डॉलर की सामूहिक संपत्ति है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications