नई दिल्ली, जुलाई 9। जब से मोदी सरकार आई है, यह सॉवरेन गोल्ड बांड स्कीम चला रही है। इस स्कीम के तहत लोगों को सोना खरीदने का मौका दिया जाता है। एक तो यहां पर गोल्ड खरीदेन पर छूट मिलती है, वहीं आपके निवेश पर ब्याज भी दिया जाता है। यही कारण है कि यह निवेश काफी लोकप्रिय हो रहा है। इस बार सॉवरेन गोल्ड बांड में निवेश का मौका 12 जुलाई 2021 से मिलेगा। लोग सॉवरेन गोल्ड बांड में 16 जुलाई 2021 तक निवेश कर सकेंगे।
आइये जानते हैं कि क्या है सॉवरेन गोल्ड बांड और किस रेट पर मिलेगा यह।
आरबीआई ने घोषित किए सॉवरेन गोल्ड बांड के रेट
सरकार की तरफ से रिजर्व बैंक (आरबीआई) सॉवरेन गोल्ड बांड के रेट घोषित करती है। आरबीआई ने इस बार सॉवरेन गोल्ड बांड में निवेश के लिए प्रति ग्राम गोल्ड का रेट 4,807 रुपये तय किया है। आरबीआई इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के वेबसाइट में बीते हफ्ते के गोल्ड रेट के आधार सॉवरेन गोल्ड बांड का रेट तय करती है। इस वेबसाइट पर शुक्रवार को गोल्ड का रेट 4786 रुपये प्रति ग्राम के स्तर पर बंद हुआ है। यानी सरकार इस बार 21 रुपये प्रति ग्राम यानी 210 रुपये प्रति 10 ग्राम ज्यादा रेट पर सॉवरेन गोल्ड बांड बेच रही है। हालांकि अगर लोग सॉवरेन गोल्ड बांड के लिए ऑनलाइन आवेदन और पेमेंट करें तो उनको 50 रुपये प्रति ग्राम (500 रुपये प्रति 10 ग्राम) सस्ता सॉवरेन गोल्ड बांड खरीदने का मौक मिलेगा। इस छूट के बाद लोगों के पास सॉवरेन गोल्ड बांड 4,757 रुपये प्रति ग्राम के हिसाब से खरीदने का मौका होगा।
कैसे खरीदें सॉवरेन गोल्ड बांड
सॉवरेन गोल्ड बांड खरीदने के लिए आपने बैंक या स्टॉक होल्डिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया से संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा चुनिंदा पोस्ट ऑफिस के माध्यम से भी सॉवरेन गोल्ड बांड में निवेश किया जा सकता है। इसके अलावा नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) से भी खरीदा जा सकता है।
सॉवरेन गोल्ड बांड में मिलता है ढाई फीसदी ब्याज
सॉवरेन गोल्ड बांड में निवेश करने वालों को सालाना 2.5 फीसदी ब्याज भी दिया जाता है। यह ब्याज हर 6 माह पर मिलता है। यानी अगर कोई व्यक्ति सॉवरेन गोल्ड बांड में 1 लाख रुपये का निवेश करेगा तो उसे हर साल 2500 रुपये ब्याज के रूप में मिलेगा। यह ब्याज 8 साल तक मिलता है। सॉवरेन गोल्ड बांड की मेच्योरिटी अवधि 8 साल ही होती है। हालांकि निवेशकों के पास 5 साल बाद इसे बेचने की छूट होती है।
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
