Railway News: बारिश का कहर कई जगहों पर देखने को मिल रहा है। मूसलाधार बारिश से दक्षिण मध्य रेलवे भी बहुत अधिक प्रभावित हुआ है। 6 सितंबर तक 438 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं और 137 अन्य ट्रेनों का रूट डायवर्ट कर दिया गया है। आइए आपको इससे जुड़ी पूरी खबर बताते हैं।

बारिश के कारण रेलवे ट्रैक बुरी तरह प्रभावित
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, बारिश के कारण पटरियां बहुत बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। केसमुद्रम-इंटाकन्ने और ताड़ला पुसापल्ली-महबूबाबाद के बीच रेलवे पटरियां बुरी तरह प्रभावित हुई हैं, बाढ़ के पानी में एमबैंकमेंट बह गया है। यह एमबैंकमेंट दिल्ली, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र को आंध्र प्रदेश, केरल और तमिलनाडु से जोड़ता है।
आसपास के इलाकों में जल स्तर ने रेलवे कर्मियों के प्रयासों में परेशानी भी खड़ी कर दी है। हैदराबाद-विजाग मार्ग पर एक प्रमुख जंक्शन विजयवाड़ा के रायनपाडु में, स्टेशन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।
विशेष ट्रेनों को शुरु करने पर फोकस
1 सितंबर की रात को विजयवाड़ा से विशेष ट्रेनों की व्यवस्था की गई और कई ट्रेनों के यात्रियों को आरटीसी बसों द्वारा कोंडापल्ली रेलवे स्टेशन से विजयवाड़ा ले जाया गया। रेलवे अधिकारी यात्रियों की असुविधा को कम करने के लिए क्षेत्र में ट्रेन सेवाओं को बहाल करने के लिए 24 घंटे काम में लगे हुए हैं।
रेलवे ट्रैक को सही करने के लिए अपने सभी मशीनरी और सामानों को तैयार किया गया है। दक्षिण मध्य रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि बारिश के कारण रेल बुनियादी ढांचे पर असर पड़ा है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है। बाढ़ के कारण रेलवे तटबंध की मरम्मत एक कठिन कार्य बन गया है। हमें उम्मीद है कि मरम्मत कार्य की प्रगति के आधार पर एक या दो दिन में रेल सेवाएं फिर से शुरू हो जाएंगी।
कैंसिल ट्रेनों का वापस होगा किराया
कैंसिल की गई ट्रेनों के यात्रियों के लिए स्टेशनों पर विशेष व्यवस्था की गई है और साथ ही उन ट्रेनों के लिए भी जो तीन घंटे से अधिक देरी से चल रही हैं, उनके टिकट कैंसिल करने पर किराया वापसी की जा रही है। रेलवे के अधिकारी के अनुसार, रद्द की गई ट्रेनों के लिए, आईआरसीटीसी के माध्यम से ऑनलाइन टिकट बुक करने वाले यात्रियों को पूरा किराया वापस कर दिया जाता है।
इन ट्रेनों को किया गया है कैंसिल
गाड़ी संख्या 12296 संघमित्रा एक्सप्रेस, बेंगलुरु से चलने वाली गाड़ी संख्या 12295 संघमित्रा एक्सप्रेस, बेंगलुरु से चलने वाली गाड़ी संख्या 06509 बेंगलुरु-दानापुर विशेष रेलगाड़ी और चार सितंबर को दानापुर से चलने वाली गाड़ी संख्या 06510 दानापुर-बेंगलुरु विशेष रेलगाड़ी को कैंसिल कर दिया गया है। इसके अलावा भी कई सारी ट्रेनों क कैंसिल किया गया है।
इन ट्रेनों के समय में हुआ बदलाव
तिरुपति से सिकंदराबाद जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन (20702) आज दोपहर 03.15 बजे रवाना होने वाली थी। अब ये ट्रेन रात 08.15 बजे रवाना होगी. तीन सितंबर 2024 से पांच सितंबर 2024 तक भद्राचलम रोड से सिरपुर टाउन तक चलने वाली ट्रेन संख्या 17033 काजीपेट पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी. भद्राचलम रोड -काजीपेट के बीच आंशिक रूप से रद्द होगी. दो सितंबर 2024 से सिरपुर टाउन से भद्राचलम रोड तक चलने वाली ट्रेन संख्या 17034 काजीपेट पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
