Thalapathy Vijay Net Worth: एक्टर से नेता बने थलापति विजय, जिनकी पार्टी 'तमिलगा वेट्री कझगम' (TVK) के इस साल के चुनावों में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरने की संभावना है। थलापति विजयने हाल ही में अपनी 600 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति का खुलासा किया था। 'तमिलगा वेट्री कझगम' (TVK) के प्रमुख पेरम्बूर और त्रिची ईस्ट सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं, और यह उनकी नई बनी पार्टी का पहला चुनाव है। थलपति विजय ने दशकों तक बॉक्स ऑफिस पर राज किया है, अब 'तमिलगा वेट्री कजगम' (TVK) के साथ तमिलनाडु की राजनीति में भी हलचल मचा रहे हैं।

कितने संपत्ति के मालिक है थलापति विजय?
2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनावों से पहले दायर अपने चुनावी हलफनामे के अनुसार, विजय ने लगभग 603.20 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति घोषित की है। इसके साथ ही, वह भारत के सबसे अमीर अभिनेता-राजनेताओं में से एक बन गए हैं।
विजय के पास चल संपत्ति 404.58 करोड़ रुपये की है। वहीं, अचल संपत्ति 198.62 करोड़ रुपये की है। विजय ने अपनी शानदार फिल्मी करियर की बदौलत यह विशाल संपत्ति बनाई है। तमिल सिनेमा में तीन दशकों से ज्यादा का अनुभव रखने वाले विजय, भारत के सबसे ज्यादा फीस लेने वाले अभिनेताओं में से एक हैं। उनकी मुख्य कमाई फिल्मों की फीस से होती है, और बताया जाता है कि दक्षिण भारतीय सिनेमा में उनकी फीस सबसे ज्यादा है।
इसके अलावा, उनके पास ब्रांड एंडोर्समेंट, रियल एस्टेट में निवेश, फाइनेंशियल निवेश और जमा पूंजी भी है। सिर्फ साल 2024-25 में ही, विजय ने 184.53 करोड़ रुपये की आय बताई है। उनके हलफनामे के अनुसार, विजय की संपत्ति का एक बड़ा हिस्सा लिक्विड एसेट्स के रूप में है, जैसे कि 213 करोड़ रुपये से ज्यादा की बैंक जमा राशि है। इसके अलावा, उन्होंने कई अलग-अलग खातों और फाइनेंशियल इंस्ट्रूमेंट्स में भी निवेश किया हुआ है।
विजय के पास चेन्नई में प्रीमियम प्रॉपर्टीज, कोडाइकनाल में खेती की जमीन, और अन्य कमर्शियल व रिहायशी प्रॉपर्टीज भी हैं। उनके पास BMW मॉडल्स, Lexus और Toyota Vellfire जैसी महंगी और लग्जरी कारें भी हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications