जल्द ही अब आप उत्तराखंड में स्थित चार धामों सहित प्रमुख मंदिरों में होने वाली 'आरती' को लाइव भी देख सकेंगे।
नई दिल्ली: जल्द ही अब आप उत्तराखंड में स्थित चार धामों सहित प्रमुख मंदिरों में होने वाली 'आरती' को लाइव भी देख सकेंगे। देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो जल्द घर बैठे चारों धाम के दर्शन कराएगी। देश दुनिया के श्रद्धालु अब चारधाम समेत प्रदेश के अन्य प्रमुख मंदिरों के ऑनलाइन दर्शन कर सकेंगे। बता दें कि सुबह व शाम के समय होने वाली आरती का लाइव प्रसारण किया जाएगा। इसके लिए रिलायंस जियो डिजिटल प्लेटफार्म तैयार करेगा।

अब चारधाम के डिजिटल दर्शन कर सकेंगे श्रद्धालु
रिलायंस जियो, जल्द उत्तराखंड में स्थित चारधाम सहित कई प्रमुख मंदिरों में होने वाली 'आरती' की लाइवस्ट्रीमिंग करेगा। इससे खासतौर पर उन श्रद्धालुओं को फायदा होगा जो किसी वजह से इन धामों की यात्रा नहीं कर सकते। इसके लिए जियो जल्द ही एक डिजिटल प्लेटफार्म तैयार कर उसे उत्तराखंड सरकार को उपलब्ध कराएगी। इससे बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री सहित धार्मिक स्थलों के दर्शन किये जा सकेंगे।
चार धाम यात्रा की होगी लाइव स्ट्रीमिंग
मालूम हो कि उत्तराखंड में हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं, लेकिन लाखों अन्य लोग ऐसे भी हैं जो पूरी श्रद्धा होने पर भी किन्हीं कारणों से यहां नहीं आ पाते हैं। ऐसे श्रद्धालुओं के लिए राज्य सरकार जियो के सहयोग से ऑनलाइन व्यवस्था करने जा रही है। इस साल 2018 में उत्तराखंड इन्वेस्टर्स समिट से पहले मुंबई में आयोजित रोड शो के दौरान, रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मुलाकात के दौरान डिजिटल उत्तराखंड के लिए नेट कनेक्टीविटी में सहयोग का प्रस्ताव दिया था।
श्रद्धालु ले सकेंगे चारधाम दर्शन का लाभ
रिलायंस जियो ने फाइबर कनेक्टिविटी पर काम किया जहां लगभग 89 फीसदी काम किया जा चुका है। इसके लिए मुख्यमंत्री रावत ने आभार व्यक्त करते हुए कहा, 'चार धाम और दूसरे प्रमुख मंदिरों के लाइव दर्शन से दुनिया भर के लोग उत्तराखंड की आध्यात्मिकता से परिचित होंगे। शारीरिक अस्वस्थता या अन्य दूसरे कारणों से आने में असमर्थ श्रद्धालु चारधाम के दर्शन का लाभ ले सकेंगे।
More From GoodReturns

Godrej Consumer Q1 Results: आज नतीजों के साथ डिविडेंड का धमाका? निवेशकों की नजरें इन 3 ट्रिगर्स पर

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

ITR रिफंड का पैसा आना शुरू: क्या आपके खाते में आया? तुरंत चेक करें ये 3 जरूरी चीजें

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

सरकारी बॉन्ड नीलामी: FD से बेहतर रिटर्न या जोखिम? जानें निवेश का सही तरीका

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा

EPFO ब्याज क्रेडिट: पासबुक में पैसा नहीं दिख रहा? घबराएं नहीं, तुरंत चेक करें ये जरूरी अपडेट

बाजार में उथल-पुथल: 0-90 दिन से 3 साल तक निवेश का सही गणित क्या है?

Airtel Unlimited 5G का सच: 300GB की लिमिट और हॉटस्पॉट का क्या है पंगा? रिचार्ज से पहले ये जरूर देखें



Click it and Unblock the Notifications